रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए होड़ मची है। अब तक प्रवेश के लिए 6759 आवेदन आ चुके हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का शुभारंभ एक नवंबर 2020 को राज्योत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था।
कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश पाने पालक व बधाों का रुझान बढ़ रहा है। अब तक 6759 आवेदन आ चुके हैं। दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की तर्ज पर ही 2022-23 से हिन्दी उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। इन विद्यालयों में लाइब्रेरी, कंप्यूटर और साइंस लैब, स्मार्ट क्लास के साथ ही आनलाइन शिक्षा की सुविधा है। उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में खेल एवं अन्य पाठ्य सहगामी व कलात्मक गतिविधियों से बधाों में उनकी रचनात्मकता को नया आयाम देने व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संस्था के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।
हर वर्ग बधाों का भविष्य स्वर्णिम
जिला शिक्षा अधिकारी ने आरपी आदित्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए इस महत्वपूर्ण कदम से समाज का हर वर्ग पूर्ण समानता के साथ अपने और बधाों के सपनों को साकार करेगा। जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध आदर्श शैक्षणिक सुविधाओं एवं उत्कृष्ट अध्ययन-अध्यापन द्वारा बधाों का भविष्य स्वर्णिम होगा।
रायगढ़ में सबसे ज्यादा 2148 आवेदन
जिले के विभिन्ना विकास खंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की विभिन्ना कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 एवं कुल सीटों की संख्या 6120 है। विदित हो कि 19 अप्रैल 2022 तक की स्थिति में विकासखंड सारंगढ़ में 101, बरमकेला में 836, धरमजयगढ़ में 384, खरसिया में 1014, पुसौर में 838, लैलूंगा में 249, तमनार में 543, घरघोड़ा में 646 और रायगढ़ में 2148 अब तक कुल 6759 आवेदन प्राप्त हुए हैं।