• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक ने नए बिंजकोट केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

विधायक प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले के पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। पहाड़ व नदी क...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 01 Dec 2020 05:51:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Dec 2020 05:51:06 PM (IST)
विधायक ने नए बिंजकोट केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

विधायक प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले के पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। पहाड़ व नदी के बीच बसे इस गांव में नवीन धान खरीदी केन्द्र के खोले जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों की सराहना की। इन किसानों का कहना है कि यहां धान खरीदी केन्द्र के खुलने से अब उन्हें धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने एक दिसम्बर को जिले में कई स्थानों पर धान खरीदी केन्द्र में जाकर विधिवत शुभारंभ किया। सुबह करीब 11 बजे वे सबसे पहले पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत केशला धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे जहां उन्होनें विधिवत उदघाट्न किया और क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा आज से की जा रही धान खरीदी के लिए बधाई दी। इसके पश्चात आनन्दडीपा उपकेन्द्र में यह कार्यक्रम सम्पन्ना हुआ। तत्पश्चात विधायक ने बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र में पहुंचकर विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक श्री नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रयत्नशील है। किसानों को इस बार धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार रायगढ़ जिले में कुल धान खरीदी केन्द्र बढ़ाये गये है जिससे की किसानों उसका लाभ मिल सके। विधायक ने यह भी कहा कि सभी सोसायटी प्रबंधकों को भी शासन द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। यहां कार्यक्रम को किसान नेता लल्लूसिंह, विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव, नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमेन चन्द्रशेखर चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से क्षेत्र के जनपद सदस्य रामनारायण नंदे, मट्टूलाल चौहान, दुर्गा पटेल, दशमी गुप्ता, विजय पण्डा, संजय पण्डा व ग्राम पंचायत बिंजकोट, एकताल के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक का प्रयास रंग लायाः

जंगल व नदी- नालों के बीच बसे ग्राम बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र के खोलने में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का प्रयास सराहनीय रहा यह इस क्षेत्र किसानों का कहना है। बिंजकोट निवासी कृषक डूलामणी पटेल बताते है कि यहां एक धान खरीदी केन्द्र के नहीं होने से क्षेत्र के हम किसानों को काफी दि-तों का सामना करना पड़ता था। हमें बहुत दूर जाकर केन्द्रों में धान बिक्री करना पड़ता था लेकिन आज इस नये धान खरीदी केन्द्र से खुलने से अब परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह विधायक के प्रयासों से ही हो सका है जिसके लिए हम सभी क्षेत्र के किसान उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।