• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elephant Attack in Raigarh: महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला मौत, पुरुष घायल

वन विभाग के मुताबिक 36 हाथी इस क्षेत्र में हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। दोनो टीम मौका मुआयना करते हुए हाथी की मूवमेंट पर नज...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 12:18:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 11:25:37 PM (IST)
Elephant Attack in Raigarh: महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला मौत, पुरुष घायल

झिंगोल जंगल मे हाथियों का आतंक

रायगढ़। वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र में तड़के हाथी के हमले से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने एक पुरुष को भी अपने जद में लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। आमघाट के सरपंच प्रेमसागर राठिया से मिली जानकारी के अनुसार, कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 वर्ष ग्राम झिंगोल की रहने वाली है। महिला रोजना की तरह आज सुबह महुआ बीनने के लिए जंगल की ओर गई थी, उसके साथ गांव के कुछ महिला भी थी। इस बीच जंगल के अंदर पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर गजराज आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं अगल-बगल भागकर जान बचाने में कामयाब रहे,लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई, फिर महिला को हाथी ने पैरों तले कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद हाथी ने आगे बढ़ते हुए

करीब एक किलोमीटर दूर इसी वन परिक्षेत्र में एक पुरुष को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे उपचार हेतु तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट रहवासी बताया जा रहा है। जबकि हाथी के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के मुताबिक 36 हाथी इस क्षेत्र में हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। दोनो टीम मौका मुआयना करते हुए हाथी की मूवमेंट पर नजर रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट चुकी है।