• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला, CM साय ने की रावणभाठा मैदान के लिए 50 लाख की घोषणा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। WRS मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मु...और पढ़ें

By Shravan Kumar SharmaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 12 Oct 2024 10:29:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Oct 2024 07:25:44 AM (IST)
रायपुर में बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला, CM साय ने की रावणभाठा मैदान के लिए 50 लाख की घोषणा
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन

HighLights

  1. डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम में CM साय हुए शामिल।
  2. भांचा राम से प्रेरणा लेकर रावण जैसी बुराइयों का नाश करने का लें संकल्प।
  3. डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पहले रावण, फिर मेघनाद, कुंभकर्ण का हुआ दहन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व की धूम पूरे राज्य के साथ राजधानी रायपुर में भी देखने को मिली, जहां बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। रायपुर के WRS मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय रावणभाठा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान के विकास के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने WRS मैदान में रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले को जलाया, जो महज दो मिनट में जलकर खाक हो गया।naidunia_image


मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने भीतर की बुराइयों का अंत करें और रावण का प्रतीकात्मक दहन अपने जीवन की बुराइयों को छोड़ने की प्रेरणा बने। उन्होंने कहा, "भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास का 10 वर्ष कौशल प्रदेश में बिताया था। इस महान धरती के लोग स्वयं राम, लक्ष्मण और हनुमान बनकर बुराइयों का नाश करने का संकल्प लें।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए यह वर्ष ऐतिहासिक है क्योंकि 500 वर्षों से अधिक संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। यह हर घर के लिए खुशी का अवसर है, जिसे सभी को मनाना चाहिए।"naidunia_image

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान श्रीराम का 'भांचा' कहा और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा, "रावण में जितनी भी बुराइयां थीं, उनका नाश करने का संकल्प लें। काम, क्रोध जैसी सभी बुराइयों का त्याग करें और श्रीराम की तरह मर्यादित जीवन जीएं। तभी हमारा और प्रदेश का विकास तेजी से संभव हो सकेगा।"

रावणभाठा में 65 फीट का रावण

ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में दूधाधारी मठ के नेतृत्व में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोग उमड़े। यहां 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। दहन से पूर्व दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदरदास के सान्निध्य में पूजा अर्चना के पश्चात भगवान बालाजी की पालकी निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानरों का भेष धारणकर श्रद्धालु मैदान पहुंचे। यहां रामलीला का मंचन करने के पश्चात रावण दहन किया गया।naidunia_image

10 से अधिक मैदानों में जला रावण पुतला

राजधानी में 10 से अधिक मैदानों पर रावण दहन का आयोजन किया गया। शंकर नगर, बीटीआइ मैदान, सप्रे शाला मैदान, बोरियाखुर्द, बिरगांव, कटोरातालाब, चौबे कालोनी, सुंदर नगर, आमापारा, लाखेनगर आदि इलाकों में दशहरा पर्व मनाया गया।