• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

भिलाई में 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ लिया देहदान का संकल्प, चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को सौंपी वसीयत

भिलाई के सेक्टर छह स्थित आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस पर 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने देहदान का संकल्प लेकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तु...और पढ़ें

By Toshan KumarEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:08:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 05:10:03 PM (IST)
भिलाई में 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ लिया देहदान का संकल्प, चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को सौंपी वसीयत
अस्पताल को वसीयत सौंपती भिक्खुनियां।- आयोजक

HighLights

  1. ग्यारह बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ किया देहदान
  2. चिकित्सा शिक्षा हेतु दुर्ग मेडिकल कॉलेज को वसीयत
  3. मानव सेवा और करुणा की पेश की मिसाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। सेक्टर-6 स्थित बाबासाहेब डाॅ. आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा और करुणा की अनूठी मिसाल सामने आई। समारोह में 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ देहदान का संकल्प लेते हुए अपनी देह मेडिकल शिक्षा के लिए दान करने की वसीयत चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को सौंपी। आयोजकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस के अवसर पर एक साथ इतनी संख्या में देहदान की पहल पहली बार हुई है।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई, आल इंडिया भिक्खुनी संघ और महाप्रजापती गौतमी एजुकेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान और देहदान प्रभारी डॉ. संजय वालवांद्रे की प्रेरणा एवं काउंसलिंग के बाद भंते समृद्धी, भंते विमुक्ति, भंते कल्याण बोधि, भंते सुगति, भंते पंचशीला, भंते धम्म सिद्धी, भंते उत्तरा मेत्ता, भंते धम्म मित्रा, भंते रमाई, भंते संघमित्रा और भंते विज्जति भिक्खुनी ने देहदान की वसीयत सौंपी।


बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय का सिद्धांत

आयोजकों ने बताया कि इस पहल के माध्यम से बौद्ध भिक्खुनियों ने मानव कल्याण और चिकित्सा शिक्षा में योगदान का संदेश दिया। इसे बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत से जोड़कर देखा गया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं

पांच दिवसीय सिक्खामना भिक्खुनी प्रशिक्षण शिविर के दौरान महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को चश्मे और दवाओं का वितरण भी किया गया।