
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक आधार पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
इस बड़े फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी (डिप्टी कमांडर), सीएसपी और एसडीओपी प्रभावित हुए हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:
इसके अलावा सुप्रतिभा तिवारी (बिलासपुर), उमेश कुमार कश्यप (पुलिस मुख्यालय), चंद्रकांत गवर्ना (बालोद), रितेश चौधरी (सरगुजा), खोमन लाल सिन्हा (बलौदाबाजार) सहित कई अन्य एएसपी अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
आदेश में उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों की भी लंबी सूची शामिल है, जिन्हें मैदानी और प्रशासनिक पदों पर स्थानांतरित किया गया है:
इसके साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों (जैसे सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर) में पदस्थ कई ऑप्स (Ops) और डीआरजी (DRG) के उप पुलिस अधीक्षकों को मैदानी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।
गृह विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी पदस्थापनों के लिए आवश्यक समन्वय में विधिवत अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, उप मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संबंधित रेंज के आईजी/कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें- पिकनिक पर पसरा मातम: जशपुर के 'देशदेखा' में दोस्तों की फोटो खींच रहे युवक पर गिरी गाज, एक की मौत, तीन घायल