• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Holi Special Train: रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, रक्सौल और पटना के लिए अतिरिक्त फेरे

होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसइसीआर) के यात्रियों के लिए 15 होली स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं बुधवार को तीन जोड़ी ट्रेनों की और घोषणा की है।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 11:47:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 11:47:24 AM (IST)
Holi Special Train: रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, रक्सौल और पटना के लिए अतिरिक्त फेरे
रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसइसीआर) के यात्रियों के लिए 15 होली स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं बुधवार को तीन जोड़ी ट्रेनों की और घोषणा की है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग स्टेशन से होकर चर्लपल्ली-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और पटना-चर्लपल्ली के मध्य विशेष ट्रेनें चलेंगी।

यह सभी गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित होंगी और केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर की अनुमति मिलेगी।

चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली

यह गाड़ी चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और एक मार्च को रात 10 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन यह गोंदिया 7.50, राजनांदगांव 9.28, दुर्ग 10.25, रायपुर 11.20 और बिलासपुर 13.15 बजे होते हुए तीसरे दिन शाम 4.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल से यह ट्रेन 26 फरवरी, तीन और चार मार्च को सुबह 4.4 बजे चलेगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे।


तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति

तिरुपति से यह गाड़ी 21, 28 फरवरी और सात मार्च को सुबह 8.15 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह यह दुर्ग 9.25, रायपुर 10.20 और बिलासपुर 11.50 बजे पहुंचेगी। रक्सौल से वापसी में यह 24 फरवरी, तीन और 10 मार्च को सुबह 8.30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3 और स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे।

पटना-चर्लपल्ली-पटना

पटना से यह गाड़ी (03253) प्रत्येक सोमवार और बुधवार को नौ से 30 मार्च तक चलेगी। चर्लपल्ली से वापसी में गाड़ी संख्या 03254 प्रत्येक बुधवार (11 मार्च से एक अप्रैल) और गाड़ी संख्या 03255 प्रत्येक शुक्रवार (13 से 27 मार्च) को चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से नागपुर के मध्य बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहरेगी।

गोंदिया-पटना के मध्य एक फेरे के लिए चलेगी ट्रेन

होली पर बिहार की ओर जाने वाली गाड़ियों में भीड़ को देखते हुए रेलवे गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य एक फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08861/08862) चलाएगा। यह गाड़ी गोंदिया से दो मार्च को और पटना से तीन मार्च को रवाना होगी। 18 कोच वाली इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3, स्लीपर और सामान्य कोच की सुविधा मिलेगी। इससे रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को पटना की ओर जाने के लिए अतिरिक्त कंफर्म बर्थ मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी: 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।