• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाठ्यपुस्तक निगम की 11वीं-12वीं पुस्तकाें को आनलाइन खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा विद्यालयों, अभिभावक, विद्यार्थियों और अन्य को आनलाइन घर पहुंच सेवा प्रदाय की जा रही है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 09 Aug 2021 10:45:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Aug 2021 10:45:33 AM (IST)
पाठ्यपुस्तक निगम की 11वीं-12वीं पुस्तकाें को आनलाइन खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट

रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 11वीं और 12वीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पाठ्य पुस्तकों पर छूट दी है। राज्य के सभी विद्यालयों, अभिभावक, विद्यार्थियों और अन्य को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भंडारों से सीधे क्रय करने पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पुस्तकें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भंडार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर आर्डर करके आनलाइन भुगतान कर डिपो से पुस्तकें प्राप्त की जा सकेगी। पुस्तकें पाठ्यपुस्तक निगम में पंजीकृत दुकानदारों की दुकान से भी क्रय की जा सकेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके अधीन आने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को पाठ्यपुस्तक द्वारा मुद्रित पाठ्य पुस्तकों के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन संपादित कराने के लिए निर्देशित किया है।

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कहते हैं, एनसीईआरटी की कक्षा 11वीं और 12वीं की मुद्रित पाठ्यपुस्तकों का आनलाइन क्रय छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

ऐसे आनलाइन कर सकते हैं आर्डर

किताबें आनलाइन आर्डर करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट टीबीसी डाट सीजीडाट एनआईसी डाट इन (www.tbc.cg.nic.in) पर लाग इन करना होगा। लाग इन करते ही वेबसाइट में लाल रंग के बाक्स में ’बाय बुक्स आनलाइन’ का आप्शन आएगा। उसे क्लिक करते ही एक आर्डर फार्म खुलेगा जिसे सावधानीपूर्वक भरना होगा। फार्म में इच्छुक व्यक्तियों को अपना पूरा नाम, डाक का पूरा पता, मोबाइल नंबर और अपनी आवश्यकता की पुस्तकों के नाम एवं संख्या (जो पहले से ही कीमत के साथ अंकित हैं) भरने होंगे। सभी जानकारी पूर्ण करने के उपरांत डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम आदि के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। निगम द्वारा अनुमोदन उपरान्त पुस्तकें 7-8 दिन में डाक के पते पर भेजी जाएंगी। यदि आनलाइन आर्डर करते समय कोई असुविधा हो तो छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नंबर 93003-93199 या 94255-10660 पर संपर्क किया जा सकता है।