• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर का सपना होगा पूरा… प्रदेश के नगरीय निकायों में बनेंगे 15 हजार मकान, केंद्र से मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन एक सिंतबर से शुरू हो गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 06:52:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 06:52:48 PM (IST)
घर का सपना होगा पूरा… प्रदेश के नगरीय निकायों में बनेंगे 15 हजार मकान, केंद्र से मिली मंजूरी
योजना के पहले चरण में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर मिली है मंजूरी। फोटो- प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. कमजोर आयवर्ग के लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद।
  2. पहले चरण में प्रदर्शन के आधार पर मिली स्वीकृति।
  3. प्रदेश के सभी शहर योजना में किए जाएंगे शामिल।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों में 15 हजार मकान बनाए जाएंगे। ये मकान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बनाए जाएंगे। योजना के पहले चरण में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र आया है। पत्र में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए मकानों की स्वीकृति दे दी है।


इसके साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी जिक्र है। राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए इसकी सूची भी भेजी गई है।

naidunia_image

एक सितंबर से शुरू हुआ क्रियान्वयन

केंद्र सरकार के शहरी क्षेत्रों में सबके लिए आवास मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन एक सिंतबर से शुरू हो गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसका सर्वे भी शुरू हो गया है और हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल में दर्ज की जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।

गरीब के पक्के मकान का सपना होगा पूरा- सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना तय किया जाएगा।