• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

रायपुर के संकरी गांव में चरने गई 18 मवेशियों की एक साथ मौत हो गई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मवेशियों की मौत पास की फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट पदा...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 04:16:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 04:20:06 PM (IST)
रायपुर में फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
18 मवेशियों की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के ग्राम संकरी में फैक्ट्री से निकले वेस्ट मटेरियल को लेकर सनसनी फैल गई है। फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट पदार्थ को खेत किनारे फेंकने से वहां चरने गए मवेशियों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इस वेस्ट मटेरियल को खाने से 14 भेड़ और 4 भैंसों की जान चली गई।

ग्राम संकरी निवासी रोहित पाल के 14 भेड़ और तिहारू यादव की 3 भैंस खार में मृत अवस्था में मिली हैं। एक अन्य भैंस की भी मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है।


विधानसभा थाना पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम मौके पर पहुंच चुके हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी को भी बुलाया गया है। मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा खाद गोदाम के सामने फैक्ट्री का वेस्ट मटेरियल फेंका गया था, जिसे मवेशियों ने खा लिया। इस लापरवाही से पूरे गांव में आक्रोश है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें:टायर फटने से बच्चे के पैरों में धंसे लोहे के 4 टुकड़े, CIMS में डॉक्टरों ने ऐसे किया जटिल ऑपरेशन

बता दें जहां मवेशी मृत पाए गए हैं। वहां पास में ही एक नाला बहता है, जिसमें कुछ फैक्ट्रियों के अपशिष्ट पदार्थ डाले जाते हैं। ऐसे में यह आशंका जतायी जा रही है कि नाले का पानी पीने और अपशिष्ट पदार्थों का सेवन करने से ही मवेशियों की मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर पहुंती पुलिस व अन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।