• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी और एएसपी बदले गए

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 01:14:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 01:18:48 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी और एएसपी बदले गए

HighLights

  1. कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई
  2. पुलिस मुख्यालय में इन अधिकारियों को जिम्मेदारी
  3. प्रशिक्षु अधिकारियों को भी मिली नई पदस्थापना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर सहित कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में इन अधिकारियों को जिम्मेदारी

बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे झा अमनकुमार रामकुमार को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) बनाया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) की जिम्मेदारी दी गई है।

भानुप्रतापपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सबद्रा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) की जिम्मेदारी मिली है।

दुर्ग जिले के एसटीएफ बघेरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनटीएफ) बनाया गया है। सुकमा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह को बीजापुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में सेनानी बनाया गया है।


बीजापुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध शाखा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलों में भी बदली जिम्मेदारी

जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक ध्रुवे समीतकुमार दत्तलाहरी को कांकेर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।

रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। राजनांदगांव की नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन को जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली है।

कोरबा जिले के दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक को नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर को कोंडागांव जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।

अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल को बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों को भी मिली नई पदस्थापना

बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी रहीं अशिका जैन को जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रायपुर में प्रशिक्षु रहीं सांकोर मानसी नानाभाऊ को रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। राजनांदगांव में प्रशिक्षु रहे आदित्य कुमार को वहीं नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कांकेर में प्रशिक्षु रहे प्रतीक बंसोड़ को अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ पदस्थापना वाले अधिकारियों को कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त करें।

यह भी पढ़ेंः संविदा कर्मचारियों की अधिकतम आयु 45 साल हुई तो पुरानी भर्ती में भी मिलेगा लाभ, हाई कोर्ट ने दो अभ्यर्थियों को राहत दी