• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दीवाली समारोह में जा रही एयर होस्टेस से लूटपाट, स्कूटी सवार बदमाशों ने छीना आईफोन

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में दीवाली समारोह में जा रही एयर होस्टेस से स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर 40 हजार रुपए मूल्य का आईफोन छीन लिया।

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 06:16:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 06:24:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में दीवाली समारोह में जा रही एयर होस्टेस से लूटपाट, स्कूटी सवार बदमाशों ने छीना आईफोन
रायपुर में एयर होस्टेस से हुई लूट की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में एयर होस्टेस लूटी
  2. स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीना आईफोन
  3. पीड़िता ने मुजगहन थाने में दर्ज कराई शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में त्योहारी सीजन के दौरान कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। दीवाली की खुशियों के बीच एक एयर होस्टेस को बदमाशों ने निशाना बनाया। इंडिगो एयरलाइंस की एयरहोस्टेस सहेली के साथ स्कूटी पर सवार होकर एक दीवाली समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे लूट का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना चार नवंबर की रात लगभग 11 बजे घटित हुई। भाठागांव मठपुरैना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी सहेली आर्या सेन के साथ स्कूटी से वीआइपी रोड की ओर से मुजगहन स्थित इवारा फार्म जा रही थी। जैसे ही वे खिलोरा-सिवनी रोड पर नहरपार के पास पहुंचीं, वैसे ही पीछे से एक अन्य स्कूटी पर सवार होकर दो अज्ञात युवक तेजी से उनके करीब पहुंचे। स्कूटी के पीछे बैठे शातिर बदमाश ने बिना किसी डर के अचानक झपट्टा मारा और युवती के हाथ से उसका कीमती आईफोन 15 छीन लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दोनों युवतियां संभल भी नहीं पाईं।


थाने में शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। लूटे गए मोबाइल फोन की बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है। वारदात के तुरंत बाद घबराई हुई युवतियों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, परंतु आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने अपनी सहेली के साथ मुजगहन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।