• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के मौदहापारा संडे बाजार पर प्रशासन की सख्ती, अब सुबह 10 बजे के बाद दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई

मौदहापारा में लगने वाले संडे बाजार में रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।

By Saurab MishraEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 11:33:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 11:33:14 AM (IST)
रायपुर के मौदहापारा संडे बाजार पर प्रशासन की सख्ती, अब सुबह 10 बजे के बाद दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई
मौदहापारा में रविवार को कार्रवाई करती टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मौदहापारा में लगने वाले संडे बाजार में रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सड़क पर दुकान लगाने वाले फेरीवालों को मुख्य मार्ग से खाली कराया गया। दुकानदारों के 20 ठेले हटवाए गए और 10 टेबल-पलंग जब्त किए गए। वहीं मौदहापारा के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत बाजार अब केवल सुबह 10 बजे तक लगेगा और दुकानदारों को सफेद लाइन के भीतर ही रहना होगा।

मौदहापारा का संडे बाजार दशकों पुराना है। शुरुआत में यहां केवल कुछ स्थानीय फेरीवाले ही बैठते थे, लेकिन समय के साथ ग्राहकों की संख्या और ठेलों का विस्तार बढ़ता गया। केके मार्ग के संकरा होने के बावजूद दुकानें सड़क के बीच तक फैलने लगीं, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया। विशेषकर त्योहारों और सीजन के समय अव्यवस्था चरम पर पहुंच जाती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की लगातार शिकायतों के बावजूद यहां कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई।


पिछली कार्रवाइयां और नियमों की अनदेखी

संडे बाजार की अव्यवस्था को दूर करने के लिए पिछले वर्षों में भी कई अभियान चलाए गए। ठेले हटाए गए और सफेद लाइन के भीतर बैठने की लक्ष्मण रेखा भी खींची गई, लेकिन सख्ती कम होते ही दुकानदार फिर से सड़क पर काबिज हो जाते थे। गंदगी और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। इसी ढीले रवैये को देखते हुए इस बार प्रशासन ने न केवल जब्ती की कार्रवाई की, बल्कि पहचान पत्र अनिवार्य करने और समय सीमा तय करने जैसे कड़े फैसले लिए हैं।

रविवार की सख्ती से क्या बदला

अब बाजार की सीमा थाना से मस्जिद तक निर्धारित कर दी गई है। सुबह 10 बजते ही कारोबार समेटना अनिवार्य होगा। सभी फेरीवालों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया गया है, ताकि बाहरी तत्वों पर नजर रखी जा सके।

फैक्ट फाइल

मौदहापारा के 20 ठेले हटाए गए, 10 टेबल/सामग्री जब्त की गई।

नई समय सीमा के अनुसार सुबह 10 बजे तक ही बाजार लगेगा।

सफेद लाइन का पालन और पहचान पत्र अनिवार्य।

अधिकारियों का क्या कहना है

रविवार को चलाए गए अतिक्रमणरोधी अभियान से मौदहापारा बाजार मार्ग में यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हुआ है। वेंडरों को आगे से आइकार्ड लगाना और समय सीमा का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

संतोष पांडेय, आयुक्त जोन-2, नगर निगम, रायपुर

यह भी पढ़ें- रायपुर में मिलावटखोरों पर मेहरबान विभाग! 5 साल से फाइलों में कैद हैं दर्जनों केस, कोर्ट तक नहीं पहुंचे नकली पनीर और मिठाई के मामले