• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने किया ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। काले रंग की स्कार्पियो में पहुंचे त...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 04:32:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 04:40:02 PM (IST)
रायपुर में स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने किया ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अपहरण की वारदात की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. डीएम टावर के पास से व्यवसायी का अपहरण
  2. काले रंग की स्कार्पियो में ले गए बदमाश
  3. पत्नी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र खमतराई में दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रांवाभाठा स्थित डीएम टावर के सामने से काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का अपहरण किया है। 24 घंटे पहले दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद अब तक पुलिस के हाथ खाली है।अब तक फिरौती का कोई फोन नहीं आया है। दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस सक्रिय हो गई और संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 2:28 बजे की है। प्रतीक राय दोपहर का भोजन करने के लिए डीएम टावर स्थित अपने फ्लैट पहुंचे थे। तभी काले रंग की स्कार्पियो उनके भवन के बाहर आकर रुकी। उसमें सवार तीन युवक सीधे उनके घर पहुंचे और कुछ जरूरी बात करने का हवाला देकर प्रतीक को नीचे बुलाया। प्रतीक सामान्य समझकर नीचे आए और कुछ देर बातचीत चली। इसके बाद तीनों ने अचानक प्रतीक को जबरदस्ती गाड़ी के अंदर धकेल दिया और तेजी से वाहन लेकर भाग निकले।


कारोबारी का मोबाइल बंद, परिजनों में दहशत

घटना के बाद से ही प्रतीक राय का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। पति के अचानक गायब होने से परेशान पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिले दो मोबाइल नंबर, पुलिस जांच में जुटी

छानबीन के दौरान कालोनी के एक जागरूक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने स्कार्पियो सवार युवकों में से दो के मोबाइल नंबर पता हैं। पुलिस अब इन नंबरों की कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन खंगाल रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कार्पियो का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कारोबारी को छुड़ा लिया जाएगा।