• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: 30 जून तक पूरा कर लें Demat और म्यूचुअल फंड से जुड़ा ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

Demat Mutual Fund: अगर आप म्यूचुअल फंड, इंक्विटी बाजार में निवेशक और अभी तक आपने अपने डीमैट अकाउंट व म्यूचुअल फंड में नामिनी का नाम नहीं जुड़वाया है त...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 04 May 2024 07:46:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 07:47:18 AM (IST)
काम की खबर: 30 जून तक पूरा कर लें Demat और म्यूचुअल फंड से जुड़ा ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Demat Mutual Fund: अगर आप म्यूचुअल फंड, इंक्विटी बाजार में निवेशक और अभी तक आपने अपने डीमैट अकाउंट व म्यूचुअल फंड में नामिनी का नाम नहीं जुड़वाया है तो आपके लिए राहत वाली खबर है। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट काउंट और म्यूचुअल फंड अकाउंट से नामिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 30 जून कर दी है। मालूम हो कि बहुत से निवेशकों ने अभी तक नामिनी जोड़ने का काम पूरा नहीं किया था। इसे देखते हुए सेबी द्वारा तारीख बढ़ाई गई। मार्केट रेगुलेटरी ने फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स को पैन, नामिनेशन और केवायसी भी अपडेट करने कहा है।

10 लाख से ज्यादा निवेशकों ने नहीं जोड़ था नामिनी

जानकारी के अनुसार देशभर में अभी भी करीब 10 लाख से ज्यादा पैनधारकों ने अपने म्यूचुअल फंड फोलियो में नामांकन अपडेट नहीं किया था। अब तारीख में हुई बढ़ोतरी से निवेशकों को फायदा होगा। नामिनी जोड़ने के साथ ही अब निवेशकों को केवायसी भी अपडेट करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।


चौथी बार बढ़ी डेडलाइन

बताया जा रहा है कि नामिनी जोड़ने की ह डेडलाइन चौथी बार बढ़ाई गई है,अब इसके बाद बदलाव की उम्मीद नहीं है। मालूम हो कि सबसे पहले जुलाई 2021 में डीमैट अकाउंट में नामिनी जोड़ने कहा गयाथा, जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 किया गया और उसके बाद फिर से तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया था। अब चौथी बार तारीख बढ़ाई गई है।

देश में 10 करोड़, प्रदेश में तीन लाख डीमैट अकाउंट

डीमैट अकाउंट की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में करीब 10 करोड़ डीमैट अकाउंट हो गए है। वहीं प्रदेश में डीमैट अकाउंट धारकों की संख्या भी बढ़कर लगभग तीन लाख हो गई है।

नामिनी नहीं जुड़वाया तो फ्रीज हो सकता है अकाउंट

अगर आपने 30 जून तक नामिनी नहीं जुड़वाया तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। यानि अकाउंट बंद नहीं होगा, लेकिन इसमें से आप कोई रकम नहीं निकाल सकेंगे।