राजनांदगांव। Raipur News: नंदई चौक वार्ड 44 में ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 311 लोग लाभान्वित हुए। वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग एवं जटिल रोगों पर उपचार कर निश्शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा व मास्क का भी वितरण भी किया गया। शिविर का उदघाटन पार्षद अरुण साहू, विजय हरिहारनो, कल्याण साहू द्वारा किया गया।
अरुण साहू आम जनता को अधिक से अधिक आयुर्वेद को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयुर्वेद अधिकारी डा. अरविंद मरावी द्वारा वार्ड के नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ लेने एवं आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी डा. योगेश्वरी ठाकुर द्वारा आयुर्वेद का उपयोग करने से कोरोना से बचाने के उपाय बताए। शिविर में वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग एवं जटिल रोगों पर उपचार कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया। वहीं कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा एवं मास्क वितरण किया गया।
कंधे से कंधा मिलाकर काम करें
शिविर में 311 मरीजों का उपचार किया गया। मास्क वितरण करने के साथ ही उन्हें कोरोना के खिलाफ जारी जंग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी डा. योगेश्वरी ठाकुर, डा. दिनेश सोनी, डा. हर्षा दुबे, डा. आरती कावले, डा. रुबीना अंसारी, आयुर्वेद फार्मासिस्ट विनोद मटाले, सरस्वती वर्मा, दीप्ति लारिया, सीमा साहू, अंजू डड़़सेना, द्वारका नाथ करेलिया, अनीता जांगड़े, औषधालय सेवक दिलीप भिमटे, शत्रुहन यादव, सोमकांत चंद्राकर, फुलेश निर्मलकर एवं पीटीएस जीतू खरे अपनी सेवाएं दी। वार्ड वासियों ने आयुष स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया।
अहम भूमिका निभाई
आयुर्वेद विभाग ने कोरोना काल में अहम भूमिका निभाई है। आठ माह में करीब 10 हजार लोगों को काढ़ा वितरण किया गया। शिविरों के माध्यम से निश्शुल्क दवा वितरण कर विश्वव्यापी महामारी से निपटने में प्रभावी कदम उठाया गया। इतना ही नहीं ग्राम स्तर पर लोगों को हर संभव मदद की गई। इसके अलावा लोगों को जागरूक कर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।