
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी वित्तीय सौगात जारी की। मुख्यमंत्री ने 'सेवा सेतु' पोर्टल के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67 लाख 38 हजार से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में ₹632.40 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की।
दुर्ग में आयोजित इस भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक महिला हितग्राहियों को कुल ₹20,700 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
इस अवसर पर दुर्ग जिले के निवासियों को विकास कार्यों के रूप में ₹218 करोड़ की विभिन्न सौगातें भी समर्पित की गईं। साथ ही, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के खातों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का WhatsApp ग्रुप हैक, नाम बदलकर किया 'आरटीओ ई-चालान'
यदि आप महतारी वंदन योजना की इस नई किस्त की स्थिति अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो बैंक शाखा जाने के बजाय आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाकर आसानी से भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं: