• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नदियों की सुरक्षा के लिए PM मोदी को भेजेंगे 5 लाख युवाओं के आइडिया

उन्हें स्वच्छता पर बेस्‌ड शॉर्ट फिल्म 'मिरर' ऑफ क्लीन इंडिया के लिए राष्ट्रीय फिल्म सम्मान भी मिल चुका है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 14 Nov 2017 07:37:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Nov 2017 12:11:56 PM (IST)
नदियों की सुरक्षा के लिए PM मोदी को भेजेंगे 5 लाख युवाओं के आइडिया

रायपुर। देश में नदियों को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए 8 युवाओं की टीम ने बोलती नदी अभियान शुरू किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 5 लाख युवाओं के बेस्ट क्रिएटिव आइडिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास भेजेंगे। इस अभियान का औपचारिक शुरुआत सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 9 नवम्बर को की।

वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में अभियान का उद्घाटन समारोह 21 नवम्बर को होगा। इस अभियान में राज्य के पांच लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही 'आइडिया फार सेव रिवर' पर संवाद, लेखन, कार्यशाला आदि कार्यक्रमों से युवाओं के क्रिएटिव आइडिया एकत्रित किया जाएगा।


बोलती नदी अभियान के संयोजक अमीर हाशमी का मानना है कि प्रधानमंत्री को युवाओं का आइडिया पसंद आ गया तो वो दिन दूर नहीं जब नदियों को सुरक्षित रखने देश में एक बड़ा बदलाव लाएगा।

'मिरर' ऑफ क्लीन इंडिया में दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान का नेतृत्व कर रहे अमीर हाशमी फिल्मेकर भी हैं। उन्हें स्वच्छता पर बेस्‌ड शॉर्ट फिल्म 'मिरर' ऑफ क्लीन इंडिया के लिए राष्ट्रीय फिल्म सम्मान भी मिल चुका है। इस फिल्म में गंदगी कैसे लोगों की आदत में आ जाती है और इनका बुरा परिणाम किस तरह भुगतना पड़ता है, उनको दिखाया गया है। फिल्म में गंदगी और शराब की लत को एक जैसा बताया गया है।

तीन महीने तक चलेगा अभियान

अमीर हाशमी ने बताया कि यह अभियान तीन महीने तक चलेगा, जिसमें 2000 युवा शामिल होंगे। इसके लिए हम राज्य के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में जाकर नदियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके लिए आइडिया मांगेंगे।

युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

बोलती नदी अभियान में अमीर हाशमी और मीर फाउंडेशन की इवेंट टीम राज्य के 16 जिलों के 150 संस्थानों में वर्कशॉप, फिल्म प्रदर्शनी, लेखन, सेमिनार और वाद- संवाद का आयोजन करेगी। इसमें राज्य के 5 लाख युवा जुड़ेंगे। नदियों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए 'आइडिया फॉर सेव रिवर' पर संवाद करेंगे। साथ ही राज्य ऊर्जावान युवाओं के बेस्ट आइडिया को प्रधानमंत्री के पास पत्र लिखकर भेजेंगे।

सोशल साइट हो रहा ट्रेंडिंग

अमीर ने अभियान को लेकर एक कैम्पेन सोशल मीडिया में भी चालू किया है। फेसबुक, ट्विटर से भी युवा इनसे जुड़ रहे हैं। साथ ही इस अभियान का पूरा समर्थन दे रहे हैं।