• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tribal Festival: रायपुर में विदेश और देशभर के 50 टीमें देंगी आदिवासी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति, तैयारी जोरों पर

Tribal Festival: लय, ताल और धुन पर होगी जीवंत प्रस्तुतियां। आठ देशों के आदिवासी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करने आएंगे राजधानी रायपुर।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sat, 23 Oct 2021 10:30:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Oct 2021 10:30:04 AM (IST)
Tribal Festival: रायपुर में विदेश और देशभर के 50 टीमें देंगी आदिवासी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति, तैयारी जोरों पर

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Tribal Festival: राजधानी के साइंस कालेज मैदान में 28 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस आयोजन में देश और विदेश के आदिवासी कलाकार अपनी संस्कृति, रहन-सहन आदि का बखान करेंगे। वहीं इसकी तैयारी जोरों पर है। गौरतलब है कि इस साल महोत्सव में 50 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं पिछले साल महोत्सव महोत्सव में 24 टीमें ने हिस्सा लिया था और 24 राज्य के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इस साल 29 राज्यों से कलाकारों का दल भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होगा। इसके अलावा आठ देश के आदिवासी इस महोत्सव में हिस्सा होंगे। दूसरी ओर संस्कृति विभाग ने इन विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं दल प्रमुखों के आवास व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए सात जोन में बांटकर सभी जोन के लिए पृथक-पृथक प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, राज्य प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय वन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।


इन देशों के कलाकार होंगे शामिल

युगांडा, नाईजीरिया, उज्बेकिस्तान, स्वाजीलैंड, माले, श्रीलंका, फिलिस्तीन और सीरिया के कलाकारो व प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इसके अलावा भारत के 29 राज्यों से कलाकारों का दल भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होगा।

आदिवासी की खान-पान का भी स्टाल

साइंस कालेज मैदान में आदिवासियों की खान-पान का स्टाल भी लगाया जाएगा। इनमें उनकी रहन-सहन से लेकर संस्कृति की अद्भूत झलक दिखाई देगा। इसके अलावा उनकी कलाकृतियों का स्टाल लगाया जाएगा। दूसरी आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ देश के विभिन्न राज्यों और विदेश के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एक भव्य बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई, धमतरी, बलौदाबाजार आदि जिले से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग के लिए व्यवस्था की जा रही है। साथ ही होटलों में कलाकारों के ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

भारत के इन राज्यों के आदिवासी होंगे शामिल

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन और दीव, दादर एवं नागर हवेली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, सिक्किम और त्रिपुरा के कलाकारों के आने की सहमति मिल गई है।