• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Train List: गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्‍म, मई में इन शहरों के लिए दौड़ेंगी 58 स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्‍ट

Special Train List: गर्मी की छुट्टियों ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखकर कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़,...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 09:06:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 09:09:04 AM (IST)
Special Train List: गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्‍म, मई में इन शहरों के लिए दौड़ेंगी 58 स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्‍ट

HighLights

  1. - गर्मी की छुट्टियों में बढ़ जाती है एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़
  2. - रेलवे ने प्रमुख शहरों के यात्रियों को दी है 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Special Trains List: अप्रैल, मई और जून महीने में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही शादी एवं त्योहारों का भी समय होता है। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखकर कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के यात्रियों को 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी है।

अधिकारियों का कहना है कि मई महीने के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर देश के प्रमुख शहरों के लिए 48 स्पेशल ट्रेनें और चलाने की योजना है। रेलवे मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करता आ रहा है। अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने स्पेशल ट्रेनों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है।


यात्रियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के यात्रियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है। ये ट्रेनें संबलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै आदि शहरों को जोड़ रही है।

दूसरी ओर दुर्ग-छपरा और दुर्ग-पटना समर स्पेशल का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से न सिर्फ महाराष्ट्र के प्रमुख शहर बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के निवासियों को भी गोंदिया तक आवागमन के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा आसान हो जाएगी।

बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से यशवंतपुर तक 30 अप्रैल से नौ फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा रेलवे ने दी है। इस ट्रेन के चलने से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़ और गोंदिया के रहवासियों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

यही नहीं मई में ट्रेनों में होने वाली भीड़-भाड़ से राहत देने के लिए 48 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने की है। जरूरत पड़ने पर इस सुविधा में विस्तार कर यात्रियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी।