
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार उज्ज्वल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सीईओ पद से स्थानांतरित कर मंत्रालय में उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) के सीईओ से स्थानांतरित कर सीईओ जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है।


डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर बनाए रखते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सौंपा गया है। इसी तरह हेमंत कुमार सत्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहायक महाप्रबंधक पद से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाया गया है।
नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनीष मिश्रा, जो वर्तमान में अपर कलेक्टर रायपुर हैं, को स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।