
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सचिवालय सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी आदेश के तहत सचिवालय सेवा के कुल 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय, वित्त, गृह, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की है।
प्रचला रामटेके, टीकम सिंह डडसेना और शिव मोहन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ बेरनड कुजूर (GAD), सामन्त साहू (वन विभाग), उत्तम वैद्य (ग्रामोद्योग) और पिंकी साहू (पर्यटन विभाग) का स्थानांतरण अन्य विभागों में किया गया है।
ललिता जांगडे (राय), सुशीला जोशी, पुरुषोत्तम चौहान और प्रताप कुमार सेन को गृह विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
सुश्री मीरा (कक्ष 13), श्री नितेश कुमार सिदार (ग्रंथालय), श्रीमती ममता पाण्डेय (लेखा शाखा), श्रीमती जीवनलता लकड़ा (कक्ष 7) और कु. संध्या वर्मा (कक्ष 2) सहित कई अधिकारियों को GAD के विभिन्न कक्षों में पदस्थ किया गया है।
छबिराम साहू को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ राज्य शिष्टाचार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
परवीन खान (पुनर्वास), श्रीमती रेखा साहू (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) और श्रीमती प्रियंका देवांगन (पंचायत विभाग) को नवीन जिम्मेदारियां मिली हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत स्थानांतरित सभी 87 अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है:
.jpg)



.jpg)
