• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल, 170 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास

अंडर-18 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी अनमोल गोस्वामी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

By Goswami SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 03:39:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 03:39:21 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल, 170 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी अनमोल गोस्वामी।

HighLights

  1. जांजगीर के अनमोल का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा
  2. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
  3. अनमोल ने 170 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अंडर-18 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी अनमोल गोस्वामी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। अनमोल ने 170 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से जांजगीर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश और देश का नाम किया रोशन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के पुत्र अनमोल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 180 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपने विद्यालय, जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।


यह भी पढ़ें- अंबिकापुर, बिलासपुर के बाद अब महासमुंद में बड़ी सेंध! बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की तोड़ 8 अपचारी बालक फरार

सफलता का श्रेय कोच, परिवार और स्कूल प्रबंधन को

अपनी स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए अनमोल ने इसका श्रेय अपने कोच, अपने माता-पिता व ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग, कड़े अभ्यास और आशीर्वाद से ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। मेरा लक्ष्य भविष्य में और भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का सिर ऊंचा करना है।