• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जाल में दौड़ते करंट से मौत, शिकारियों ने 15 किमी दूर ले जाकर जलाया

पुलिस ने जब मौके पर जाकर जांच की तो जला हुआ मानव कंकाल, मोबाइल और चूड़ी के अवशेष बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सरसीवां में अपराध पंजीबध कर उन्हें ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 11:31:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 11:39:31 PM (IST)
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जाल में दौड़ते करंट से मौत, शिकारियों ने 15 किमी दूर ले जाकर जलाया
करंट की चपेट में आकर हुई युवक की मौत। सांकेतिक तस्‍वीर।

HighLights

  1. लाश ठिकाने लगाने जंगल में दूर ले गए शिकारी।
  2. सबूत मिटाने के लिए दो दिनों तक जलाई लाश।
  3. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 20 दिनों से एक लापता की खोजबीन में लगी पुलिस को युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी जली हुई राख मिली। युवक आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच युवक शिकारियों के बिछाए जाल में फंस गया और करंट से उसकी मौत हो गई। लाश को ठिकाने लगाने शिकारी शव को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर ले गए। इसके बाद लाश को दो दिनों तक जलाया, ताकि कोई सबूत ही न बचे। हत्या स्वीकार करने के बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

naidunia_image

  • जानकारी के मुताबिक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसीवां थाना क्षेत्र के बेलाडुला चौकी का है। दरअसल प्रार्थी जगेश्वर साहू ने 5 फरवरी को अपने बेटे मनोज कुमार साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, मनोज अपने गांव के ठेकेदार मनहरण साहू के साथ तेंदुदरहा गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
  • जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दिन सुबह-सुबह राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानूसिंह नेताम और चैनसिंह जगत को तेंदुदरहा के खेतों की ओर जाते देखा गया था।
  • पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
  • आरोपियों ने बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वे अपने खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली के तार लगा रहे थे।
  • अगले दिन सुबह 4 बजे तार में फंसकर कोई व्यक्ति झुलसा मिला। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो वह मनोज कुमार साहू था, जो करंट से बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

naidunia_image

शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

घबराए आरोपियों ने हत्या को छिपाने के लिए मनोज के शव को राजेश सिंह नेताम के ट्रैक्टर में रखकर तेंदुदरहा से लगभग 15 किमी दूर पिरदा इलाके के चारपाली गांव के पास चिलमघाटी ले गए। वहां उन्होंने शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी। लेकिन सबूत मिटाने के लिए दूसरे दिन फिर लौटकर शव को पूरी तरह जला दिया।


20 दिनों पहले गुमशुदुगी की रिपोर्ट पर पुलिस खोजबीन कर रही थी। संदिग्धों से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है।सबूतों के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुष्कर शर्मा, एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़