• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CGPSC Exam Scam: आरती वासनिक और पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने मामले में आरोपी आरती वासनिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया ह...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 10:05:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 03:02:25 PM (IST)
CGPSC Exam Scam: आरती वासनिक और पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
सीजीपीएसस घोटाला मामले 5 आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. सीजीपीएसस घोटाला मामले में पुर्व परीक्षा नियंत्रक सीबीआई गिरफ्तार
  2. मामले में आरती वासनिक समेत पांच लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया
  3. सीबीआई आधा दर्ज से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीजीपीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित पीएससी के पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में आरती वासनिक, निशा कोसले, दीपा आदिल, सुमित ध्रुव और जीवन किशोर ध्रुव को हिरासत में लिया है।


पीएससी घोटाले को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। अब सीबीआई द्वारा की गई इस कार्रवाई को मामले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आगे की पूछताछ और जांच में और भी राजफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सीजीपीएसस) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की टीम ने गुरूवार को सीजीपीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया था।

आरती वासनिक के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के रुप में चयनित सुमित ध्रुव समेत तीन अन्य से सीबीआई की टीम ने लंबी पूछताछ की। इसके बाद हिरासत में ले लिया। सुमित सीजीपीएससी के पूर्व सचिव का पुत्र बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी दिसंबर 2024 को सीबीआई ने आरती वासनिक से पूछताछ की थी।

बता दें कि पिछले वर्ष जुलाई में सीबीआई ने 2020-2022 परीक्षा के दौरान सीजीपीएससी के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य सीनियर सरकारी पदों के लिए चयन में पक्षपात के आरोप में छत्तीसगढ़ में दर्ज दो मामलों की जांच अपने हाथ में लिया था। इस मामले में आधा दर्ज से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इनमें सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उनके भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, तत्कालीन उप नियंत्रक परीक्षा (सीजीपीएससी) ललित गणवीर, श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- वॉट्सएप ग्रुप 'BIG BOSS' बनाकर रची गई छत्तीसगढ़ में घोटालों की साजिश, ED की चार्जशीट में खुलासा

जानकारी के अनुसार, शशांक गोयल, उनकी पत्नी भूमिका कटियार और नितेश को तब डिप्टी कलेक्टर के पद पर चुना गया था। जबकि साहिल को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में चुना गया था। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि सीबीआई ने महादेव एप सट्टेबाजी केस में भी तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि सीबीआई की ओर से नहीं की गई है।