• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस्तर ओलिंपिक के बाद अब अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन, सीएम साय ने बोले बदलेगी अबूझमाड़ की छवि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि तीन श्रेणियों में होने वाली मैराथन में एथलीटों, पहली बार भाग लेने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को हिस्सेदारी का म...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 11:24:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Feb 2025 11:24:33 AM (IST)
बस्तर ओलिंपिक के बाद अब अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन, सीएम साय ने बोले बदलेगी अबूझमाड़ की छवि
सीएम ने बताया कि हाफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी और पांच किमी की होगी।

HighLights

  1. दो मार्च को होने वाली मैराथन में पांच हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
  2. पिछले साल दिसंबर में पहली बार बस्तर ओलिंपिक का आयोजन किया गया था।
  3. उस कार्यक्रम में एक लाख 65 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, पीएम ने की तारीफ।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। बस्तर ओलिंपिक की सफलता के बाद अब नारायणपुर में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दो मार्च को होने वाली मैराथन में पांच हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। विगत वर्ष दिसंबर में पहली बार आयोजित बस्तर ओलिंपिक में एक लाख 65 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था।

इसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भी की थी। उन्होंने सुकमा जिले की बेटी पायल कवासी का जिक्र करते हुए उनकी बहादुरी की तारीफ की थी। इसके बाद नईदुनिया से खास बातचीत में पायल ने कहा था कि मेरी जैसे कई युवा है, जिनके अंदर प्रतिभा तो है, लेकिन उन्हे सही मंच नहीं मिल रहा है।


naidunia_image

हाफ मैराथन में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

इसमें हाफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी और पांच किमी की होगी। तीन श्रेणियों में होने वाली मैराथन में एथलीटों, पहली बार भाग लेने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को हिस्सेदारी का अवसर मिलेगा।

अत्याधुनिक टाइमिंग सिस्टम, पेसर्स, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन स्टेशनों के साथ यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

धावकों के लिए की जाएंगी ये व्यवस्थाएं

धावकों के लिए रिकवरी और आराम करने के लिए टेंट भी लगाए जाएंगे। लाइव ट्रैकिंग सिस्टम से प्रतिभागियों को रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त होंगे और मार्ग को एलईडी संकेतकों से स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। मैराथन से पहले 28 फरवरी को ‘बैंड दायरा’ द्वारा जादू बस्तर कान्सर्ट होगा।

एक मार्च को एक भव्य ड्रोन शो होगा। अबूझमाड़ मल्लखंब टीम की ओर से करतब दिखाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय कला प्रदर्शनियां और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्थानीय युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- CG Panchayat Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में 43 ब्लाक की पंचायतों में हो रही वोटिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह

मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, एकता और शांति का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीस हाफ मैराथन को आशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एकसाथ लाकर शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ना कोच, ना मैदान फिर भी जीत लिया स्वर्ण पदक... PM मोदी ने की बस्तर ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाली पायल की तारीफ

इसके साथ ही शांति और एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहते हैं। अबूझमाड़ को अब नक्सलवाद से नहीं बल्कि यहां के लोगों की क्षमता और प्रतिभा से पहचाना जाएगा।