• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीआरपी रायपुर को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Chhattisgarh News: जीआरपी रायपुर के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है, जहां उसने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर आदित्य जाटव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस तस्कर...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 12:57:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 01:01:14 PM (IST)
जीआरपी रायपुर को मिली बड़ी कामयाबी, गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद
पुलिस ने बरामद किया 10 किलो गांजा

HighLights

  1. जीआरपी रायपुर ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  2. पुलिस ने बरामद किया 10 किलो गांजा
  3. गांजे की बदबू खत्म करने के लिए लिया टेप का सहारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: जीआरपी रायपुर ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर आदित्य जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन पर ग्वालियर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। शनिवार को जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर गांजा लेकर खड़ा है। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।

आरोपी आदित्य जाटव ग्वालियर के थाना बहोड़ापुर क्षेत्र के शंकरपुर, जामा मस्जिद के पास का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि वह गांजा नुवापाड़ा (ओडिशा) से खरीदकर ग्वालियर ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें:

बदबू खत्म करने बॉप टेप का सहारा

गांजे की बदबू खत्म करने के लिए आरोपित गांजे को बॉप टेप से पूरी तरह कवर करते हुए सील कर देते हैं, जिस कारण बदबू शून्य हो जाती है। इसके बाद आरोपित गांजे को एक जगह रखकर उस पर दूर से नजर बनाए रखते हैं। ताकि स्थिति बिगड़ने पर उनको भागने का मौका मिले।


लोकल ट्रेनों में सफर कर पहुंचा ओडिशा से रायपुर

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने नुआपड़ा से रायपुर तक का सफर लोकल ट्रेनों से किया, ताकि पकड़ाने की आशंका कम हो जाए। आरोपित बीते एक साल से नुआपड़ा (ओडिशा) से गांजे की तस्करी ग्वालियर में कर रहा था, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया था। जीआरपी आरोपित को गांजा सप्लाई करने वाले के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: SAFEMA Act: रायपुर में सफेमा के तहत कार्रवाई... काली कमाई से अर्जित 70 लाख की संपत्ति जब्त, 2 दिन में 8 गिरफ्तार

पिछले सप्ताह भी गिरफ्तार हुआ था गांजा तस्कर

इससे पहले पिछले सप्ताह राजधानी पुलिस ने गांजा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर सुशंकर व्यापारी को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी लगभग 70 लाख की संपत्ति भी जब्त की। पुलिस की यह कार्रवाई तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर (संपत्ति जब्ती) अधिनियम, 1976 (SAFEMA Act) के अंतर्गत की गई। बता दें कि संपत्ति जब्त करने का आदेश सफेमा मुंबई के सक्षम अधिकारी की ओर से पारित किया गया था।

सफेमा एक्ट के तहत रायपुर में किसी तस्कर की संपत्ति जब्त करने की यह पहली कार्रवाई है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में एक टाटा ऑल्टो कार, एक स्कूटी, सिंगारपुरी कैंप रायपुर में स्थित 20 लाख का प्लॉट, कौश्ल्या विहार सेक्टर-2 रायपुर में 50 लाख का मकान शामिल है।