
रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Admission Opens: प्रदेश में दंत चिकित्सा स्नातकोत्तर (एमडीएस) की सीटों पर प्रथम काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। स्क्रूटनी की तिथि 23 सितंबर शाम 4:30 बजे तक है। आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शाम 4:30 तक है। चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक शासकीय और पांच प्राइवेट डेंटल कालेजों में कुल 141 एमडीएस की सीटें हैं।
प्रदेश के एकमात्र शासकीय डेंटल कालेज के सात विभागों में कुल 20 एमडीएस की सीटें हैं। इसमें से 50 फीसद सीटें राज्य काेटे के हैं। वहीं पांच प्राइवेट डेंटल कालेजों में कुल 121 एमडीएस की सीटों पर काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-एमडीएस-2021 में पात्र चिकित्सा छात्रों के लिए 12 से 18 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली।
राज्य में कालेज के अनुसार एमडीएस की सीटें
शासकीय डेंटल कालेज रायपुर - 20
रूंगटा डेंटल कालेज भिलाई - 37
मैत्री डेंटल कालेज, रायपुर - 23
न्यू होराइजन डेंटल कालेज, बिलासपुर - 20
त्रिवेणी डेंटल कालेज, बिलासपुर - 18
छत्तीसगढ़ डेंटल कोलज, राजनांदगांव - 23
एनआइटी व आइआइआइटी के लिए सीटें आवंटन 27 से शुरू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) में दाखिले के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसमें 22 से च्वाइस फिलिंग शुरू होगी, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रियाएं 27 से शुरू होगी।
बता दें कि आइआइटी, एनआइटी व आइआइआइटी में दाखिले जेईई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। इसमें एनआइटी व आइआइआइटी में दाखिला जेईई मेन में प्राप्त अंक के आधार पर होगा। जबकि आइआइटी में दाखिला जेईई एडवांस में मिले अंकों के आधार पर होगा।
जेईई मेन के माध्यम से दाखिला लेने वाले छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए एनआइटी चुनना होगा। वहीं, जेईई एडवांस वाले छात्रों को आइआइटी में दाखिले के लिए आइआटी के सेंटर में ही दस्तावेज वेफिकेशन की व्यवस्था होगी।
राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में सीटें
संस्थान - सीट
आइआइटी - 185
आइआइआइटी - 180
एनआइटी - 1197