• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अवैध रूप से रह रहे अफगानी, ATS ने जबलपुर में एक को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे एक अफगानी को एटीएस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इसने फर्जी तरीके से सभी दस्तावेज बनवा लिए थे। जांच में पता चला है...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 04:18:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 04:23:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अवैध रूप से रह रहे अफगानी, ATS ने जबलपुर में एक को गिरफ्तार किया
अवैध अफगानी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बांग्लादेशी घुसपैठियों के बाद अब प्रदेश में अफगानिस्तान से अवैध रूप से आए नागरिकों के बसने का मामला सामने आया है। इसका राजफाश मध्य प्रदेश के जबलपुर में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा अफगानी नागरिक शोहबत खान की गिरफ्तारी के बाद हुआ।

बता दें कि शोहबत पिछले 10 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहा था और उसने जबलपुर में रहते हुए आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मूल निवास प्रमाण पत्र तक बनवा लिया था। शोहबत ने भोपाल में अफगानी शरणार्थी महिला से शादी कर भारतीय पहचान को और मजबूत करने का प्रयास किया।


प्रारंभिक पूछताछ में शोहबत ने राजफाश किया कि उसने कम से कम 20 अफगानी नागरिकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों में बसाया है। उसने जबलपुर में फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाकर इन नागरिकों को अवैध रूप से भारत में स्थापित किया।

चुनावी सेल के कर्मचारियों से साठगांठ

शोहबत की निशानदेही पर एटीएस ने जबलपुर वन विभाग में कार्यरत दो कर्मचारी दिनेश गर्ग और कुमार सुखदन को गिरफ्तार किया है। दोनों चुनावी सेल में कार्यरत थे और इन्होंने शोहबत का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने में मदद की थी। कर्मचारियों को कुल 10 लाख की रिश्वत देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

जांच से जुड़े मुख्य बिंदु

  • 20 से अधिक अफगान नागरिकों को रायपुर, बंगाल, झारखंड में बसाया गया।

  • शोहबत ने फर्जी दस्तावेजों के लिए 10 लाख की रिश्वत दी।

  • दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार।

  • पासपोर्ट, आधार, वोटर आइडी सब फर्जी।

  • इंटरनेट मीडिया पर हथियारों की फोटो से हुई कार्रवाई की शुरुआत।

बांग्लादेशी नागरिकों के तार भी मध्य प्रदेश से जुड़े थे

इससे पहले रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के तार भी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़ चुके हैं। अंडा ठेले लगाने वाले बांग्लादेशी नागरिक ने मध्य प्रदेश के रीवा से फर्जी मार्कशीट बनवाकर रायपुर में आधार, पासपोर्ट और राशन कार्ड बनवा लिया था।

यह भी पढ़ें: CG News: प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे निजी प्रकाशकों की किताबें, हाई कोर्ट ने यह आदेश किया खारिज

हथियारों की तस्वीर बनी शक की वजह

शोहबत की संदिग्ध गतिविधियों पर एटीएस की नजर तब गई जब उसने इंटरनेट मीडिया पर विदेशी हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की। इसके बाद उसकी निगरानी शुरू हुई और धीरे-धीरे उसके अफगानिस्तान कनेक्शन सामने आए। पूछताछ के दौरान ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। एटीएस को आशंका है कि यह केवल अवैध नागरिकता का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी साजिश और संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

जबलपुर एटीएस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। शोहबत खान का छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. लाल उम्मेद सिंह एसएसपी, रायपुर