• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission 2023: बस्तर चिंतन के बाद अब आगे की रणनीति बनाने आज जुटेगी भाजपा

Mission 2023: प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मतांतरण, शराबबंदी समेत अन्य मुद्दे पर बनेगी रणनीति। इसमें सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 10 Sep 2021 05:30:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Sep 2021 05:30:37 PM (IST)
Mission 2023: बस्तर चिंतन के बाद अब आगे की रणनीति बनाने आज जुटेगी भाजपा

रायपुर (नईदुनिया, राज्य ब्यूरो)। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार को घेरने के लिए भाजपा कोर ग्रुप और पार्टी पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक होगी। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग के प्रभारियों, पार्टी जिला प्रभारी और सह प्रभारी की बैठक होगी। इसमें सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

भाजपा प्रदेश में बढ़ रहे मतांतरण को लेकर प्रभावी रणनीति बनाने के लिए आला नेताओं के साथ मंथन करेगी। इसके साथ ही बस्तर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें, तो पार्टी अब चुनावी मोड में आ रही है। ऐसे में सीएम बघेल का विरोध करने के लिए आक्रामक नेता को आगे करने की तैयारी चल रही है।


दिल्ली से लौटकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यहां सरकार ही धर्मांतरण के पक्ष में है। सरकार का काम इसके खिलाफ कार्रवाई करना है। सरकार को विपक्ष के आरोपों की जांच करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सुकमा एसपी ने मतांतरण को लेकर जो पत्र लिखा था, उसकी भी जांच नहीं हुई है।

अगर उसमे तथ्य सही हैं, तो कार्रवाई क्यो नहीं हुई। बैठक में सरकार के खिलाफ दूसरे क्षेत्र में पनप रहे असंतोष को भी चिन्हित करने की योजना है। इसमें शराबबंदी का मुद्दा भी शामिल हो सकता है। हाथियों से हो रहे नुकसान और सूखे की आशंका से उपजे तनाव को भी मुद्दा बनाने की कोशिश होगी।

केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करके लौटे भाजपा नेता

केंद्रीय कोयला व खनन मंत्री प्रल्हाद जोशी की बेटी के विवाह समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात की। दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद सिंह पटेल, जी. किशन रेड्डी से भी मुलाकात की।