CG News: युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे आकाश शर्मा
प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। वोटों के आधार पर युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा होंगे। शनिवार को हुए वोटों ...और पढ़ें
By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Sat, 01 Oct 2022 07:57:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Oct 2022 07:57:09 PM (IST)
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। वोटों के आधार पर युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा होंगे। शनिवार को हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने अपने निकट्तम प्रतिद्वंदी मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया है। अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीद्वार मैदान पर थे। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला आकाश शर्मा और आशीष अवस्थी मोनू के बीच रहा।
जानकारी के अनुसार अब दोनों युवाओं को औपचारिक परंपरा के अनुसार साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मगर अधिक वोटों से जीतने के कारण आकाश का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। बाकी प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बता दें कि युवक कांग्रेस के संगठनात्मक प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। आकाश शर्मा की जीत सुनिश्चित होने के बाद उन्हें बधाई देने का क्रम प्रारंभ हो गया है।