• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में आठ-नौ नवंबर को बंद रहेगी OPD, बिजली गुल होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

दीपावली पर रायपुर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आंबेडकर और डीकेएस अस्पताल में 8-9 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी, सिर्फ इमरजेंसी सेवा मिलेगी।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:26:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:26:03 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में आठ-नौ नवंबर को बंद रहेगी OPD, बिजली गुल होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
दीपावली पर रायपुर में प्रशासन अलर्ट, अस्पताल से बिजली तक विशेष व्यवस्था (AI Generated Image)

HighLights

  1. अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा
  2. अग्निशमन विभाग की छुट्टियां रद
  3. बिजली शिकायत के लिए 15 केंद्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में दीपावली त्योहार को देखते हुए सरकारी अस्पतालों से लेकर बिजली और अग्निशमन विभाग तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आंबेडकर और डीकेएस अस्पताल में इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है तो वहीं बिजली कंपनी ने शिकायत निवारण के लिए अलग से केंद्र बनाए हैं।

दो दिन बंद रहेगी ओपीडी, सिर्फ इमरजेंसी में इलाज

आंबेडकर और डीकेएस अस्पताल प्रबंधन ने दीपावली को लेकर रोस्टर जारी किया है। इसके अनुसार आठ और नौ नवंबर को दोनों अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। इन दो दिनों में मरीजों को केवल आपातकालीन विभाग में ही उपचार मिल सकेगा।


सात नवंबर को छोटी दीपावली पर ओपीडी सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगी। अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

दोनों अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी की तैयारी

दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आग से झुलसने और अन्य दुर्घटनाओं में घायल रोगियों की संख्या बढ़ने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए आंबेडकर अस्पताल में इमरजेंसी सहित सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। डीकेएस अस्पताल के बर्न विभाग में भी 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां आन ड्यूटी और आन काल मिलाकर कुल छह डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों अस्पतालों में जरूरी दवाओं, इंजेक्शन और जीवन रक्षक चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टाक रखने को कहा गया है। नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्निशमन विभाग की छुट्टियां रद, बाजारों में जांच

पटाखों से आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। विभाग की टीमें बाजारों और पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच करेंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।

रायपुर और नया रायपुर में अग्निशमन विभाग के पास 16 फायर फोम मल्टीपरपज गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा मिनी फायर वाहन और फायर बुलेट भी तैनात रहेंगे। सभी वाहनों को टिकरापारा स्थित केंद्र में तैयार रखा गया है ताकि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया जा सके।

बिजली गुल होने पर इन 15 केंद्रों पर करें शिकायत

धनतेरस और दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली कंपनी ने विशेष व्यवस्था की है। छह से आठ नवंबर तक रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत 15 शिकायत केंद्र संचालित होंगे। इन केंद्रों पर शाम चार बजे से रात 12 बजे तक फोन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

बिजली शिकायत केंद्र और मोबाइल नंबर:

- पुरैना: 6232923175

- देवपुरी: 6232923176

- रावणभाठा: 6232923177

- तेलघानी नाका: 6232923178, 6232923179

- नयापारा: 6232923180, 6232923181

- शास्त्री चौक: 6232923182, 6232923183

- बूढ़ापारा: 6232923184, 6232923185

- डीडी नगर: 6232923168, 6232923169

- लाखेनगर: 6232923170, 6232923171

- चंगोराभाठा: 6232923172

- टिकरापारा: 6232923173, 6232923174

- सिविल लाइन: 6232923160, 6232923161

- शंकर नगर: 6232923162, 6232923163

- दलदल सिवनी: 6232923164, 6232923165

- कचना: 6232923166, 6232923167

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।