
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रदेशभर में विभिन्न् कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष जनसेवा और जनभावना की थीम पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के महान माटीपुत्रों-महापुरुषों को याद कर उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई की और माल्यार्पण किया।
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 'मिशन 2023' की नींव रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने प्रदेशभर में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। कार्यकर्ताओं ने दार्शनिक स्थलों की सफाई की, खेतों में जाकर किसान और मजदूरों का हाथ बंटाया।
सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क लगाकर मरीजों को जानकारी प्रदान की और उन्हें मेडिकल प्रक्रिया में सहायता की। साथ ही प्रदेशभर में चल रहे 'स्कूल सफाई कर्मचारियों" की हड़ताल को समर्थन देते हुए धरनास्थलों में जाकर नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की।