• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2019 में सरकार बनी तो देश से बाहर होंगे घुसपैठिये : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 21 Sep 2018 03:46:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Sep 2018 09:47:05 AM (IST)
2019 में सरकार बनी तो देश से बाहर होंगे घुसपैठिये : अमित शाह

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही वे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है। कभी वे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं तो कभी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले माओवादियों की तरफदारी करते हैं।

खुली आंखों से सपने देखते हैं राहुल

शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी खुली आखों से सपने देखते हैं। जमीनी हकीकत से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है। उनकी बातें आधारहीन और बचकाना होती हैं, जिनकी वजह से अक्सर उनका परिहास बनता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है। यहां नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए जो साहसिक अभियान चला है उसकी देशभर में सराहना हो रही है।


राज्य नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की स्थिति में है और इन सब का श्रेय यहां के मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति और पुलिस व सुरक्षा बलों के मनोबल को जाता है। दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार इनका मनोबल गिराने का काम कर रही है। यहां नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क को पकड़ा गया जो प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था, लेकिन कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाने लगी। उन्होंने ये भी कहा कि देश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी।

छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार

अमित शाह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और इस मिशन के लिए बूथ लेवल तक कार्यकर्ता जमकर पसीना बहा रहे हैं। यहां पीडीएस को लेकर जो काम हुआ है उसकी पूरे देश में सराहना हुई है और अन्य राज्यों की सरकारें भी छत्तीसगढ़ के पीडीएस मॉडल को फॉलो कर रही हैं। गरीबों के लिए आवास, किसानों को बोनस, युवाओं को रोजगार जैसे वादों पर भाजपा सरकार पूरी तरह खरी उतरी है। यहां अपने पिछले कामों के दम पर ही हम फिर से सरकार बनाएंगे, ऐसा मुझे भरोसा है।