• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anti Maoist Operation: कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में, सीएम विष्णु देव साय ने दिया बयान

Anti Maoist Operation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग से आए माओवाद पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि सरकार माओवाद के समूल उन्मूलन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 02 May 2025 10:47:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 May 2025 10:56:02 AM (IST)
Anti Maoist Operation: कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में, सीएम विष्णु देव साय ने दिया बयान
माओवादियों के खिलाफ कुर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर डटे हैं जवान।

HighLights

  1. सीएम का बयान- माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध।
  2. छत्तीगसढ़ के बस्तर में स्थायी शांति और समावेशी विकास का है लक्ष्य।
  3. माओवाद पीड़ितों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, राज्यपाल से भी की मुलाकात।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(Anti Maoist Operation)। कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में है। बस्तर में माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार किसी भी कीमत पर इस अभियान को पूर्ण करेगी, ताकि बस्तर के विकास को गति मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग से आए माओवाद से पीड़ित लोगों को आश्वस्त करते हुए यह बात कही।

सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के माओवाद पीड़ितों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर उनसे मिलने के लिए आया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद सिर्फ एक हिंसक आंदोलन नहीं बल्कि सह-अस्तित्व पर आधारित संस्कृति पर खतरा भी है। प्रत्येक माओवाद पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने या अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस्तर में स्थायी शांति और समावेशी विकास ही सरकार का लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब क्षेत्र को हिंसा और भय के साए से पूरी तरह मुक्त किया जाए।

naidunia_image

हजारों परिवार माओवादी आतंक की विभीषिका का सामना कर रहे

इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे माआवोद विरोधी अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर के हजारों परिवार माओवादी आतंक की विभीषिका का सामना कर रहे हैं।

माओवादियों ने क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बुनियाद को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका से भी की मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि माओवाद प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। माआवोदी हिंसा से जो दिव्यांग हुए हैं, उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।