• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में एडमिशन के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, जानिए कैसे करें अप्‍लाई

दाखिले के लिए प्रक्रिया पांच अप्रैल से शुरू हो रही है। इसमें आनलाइन-आफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन लिए जाएंगे।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 31 Mar 2022 02:25:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Apr 2022 06:34:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhattisgarh: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में एडमिशन के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, जानिए कैसे करें अप्‍लाई
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्‍कूल

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रक्रिया पांच अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पांच से 30 अप्रैल तक स्कूलों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे और आवेदन अधिक होने की स्थिति में एक से पांच मई के भीतर लाटरी निकाली जाएगी। लाटरी के बाद जिन्हें सीट मिलेगी उनके लिए दाखिला के लिए समस्त प्रक्रिया को करने के लिए पांच से 10 मई तक अवसर दिया जाएगा।

सत्र 2022-23 में इस बार 32 नए हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय खुल रहे हैं, इसलिए यहां सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि इन स्कूलों में दाखिले के लिए भारी मारामारी रहती है। इन स्कूलों में कोई फीस नहीं है और सुविधाएं अत्याधुनिक हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने दाखिले की प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी करके गाइडलाइन भी तय की है।


इस साल इतनी बढ़ जाएगी सीट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों में वर्तमान में एक लाख 35 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी के साथ हिंदी के 32 उत्कृष्ट विद्यालय खुलने के बाद यहां सीटों की संख्या 17 हजार 500 और बढ़ जाएगी। रायपुर में पहले से चल रहे नौ अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय और इस सत्र से चार नए हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिले के लिए अवसर मिलेगा।

रायपुर के इन विद्यालयों में मिलेगा मौका

अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय पहली में सीट

पं. आरडी तिवारी स्कूल आमापारा 40

शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह चौक 40

बीपी पुजारी स्कूल राजातालाब 40

बिन्नाीबाई सोनकर हायर सेकेंडरी भाटागांव 40

शाउमावि माना कैंप रायपुर 40

शाउमावि कुंरा धरसींवा, रायपुर 40

शासकीय कन्या स्कूल नेवरा, रायपुर 40

अरुंधती देवी उमावि आरंग , रायपुर 40

शाउमा कन्या वि. अभनपुर, रायपुर 40

हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय पहली में सीट

दानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल 40

प्रोफेसर जेएन पांडेय स्कूल 40

मायाराम सुरजन कन्या स्कूल चौबे कालोनी 40

पं. माधवराव सप्रेशाला, रायपुर 40

आफलाइन-आनलाइन दोनों ही आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि इन विद्यालयों में दाखिले के लिए आनलाइन-आफलाइन दोनों ही तरह के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा।

बालिकाओं के लिए आधी सीट आरक्षित

लोक शिक्षण संचालनालय के नियमानुसार प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीटों पर प्राप्त आवेदनों में से 50 फीसद बालिकाओं को दाखिला मिलेगा। इसके बाद जो सीटें बचेगी वह दूसरों को दी जाएगी।

कोरोना से दिवंगत अभिभावकों के बच्चों को प्राथमिकता

इसी तरह महतारी दुलारी योजना के तहत जिन बच्चों के अभिभावक कोरोना महामारी के कारण दिवंगत हो चुके हैं उनको दाखिला दिया जाएगा। बीपीएल कार्डधारी अभिभावकों के बच्चों को कुल सीट के 25 फीसद सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इन सीटों का निर्धारण लाटरी के माध्यम से ही होगा । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व में चल रहे 152 प्राइमरी और 153 मिडिल स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं और कक्षा नौवीं में प्राथमिकता के साथ दाखिला दिया जाएगा।

पहली के लिए इतनी आयु जरूरी

पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों को 31 मई, 2022 की स्थिति में पांच साल छह महीने से छह साल छह महीने के बीच होना चाहिए।

दाखिले के लिए पांच अप्रैल से शुरू हो रही प्रक्रिया

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रक्रिया पांच अप्रैल से शुरू हो रही है। इसमें आनलाइन-आफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन लिए जाएंगे।

-एएन बंजारा, डीईओ, रायपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।