• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा, CM ने पत्‍नी संग देखी फिल्‍म

Article 370 Movie Tax Free in Chhattisgarh: आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। यह घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने प...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:38:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Mar 2024 08:38:22 AM (IST)
Chhattisgarh: मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा, CM ने पत्‍नी संग देखी फिल्‍म

HighLights

  1. - सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे मुख्यमंत्री साय
  2. - सीएम के साथ कृषि मंत्री नेताम, वन मंत्री कश्यप समेत अन्य विधायक रहे मौजूद

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Article 370 Movie Tax Free in Chhattisgarh: आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। यह घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की।


एक देश, एक विधान, एक निशान हमारी विचारधारा: साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायकपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।