• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश, पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों के साथ भी बदसलूकी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों से प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने बड़ा आरोप लगाया है। इनका कहना है कि पुलिस ने रात में बिजली काट दी और बलपूर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 09:13:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 09:22:49 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश, पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों के साथ भी बदसलूकी
वीडियो में घटनाक्रम बयां करते दिव्यांग।

HighLights

  1. तूता धरना स्थल में बैठे दिव्यांगों से छीनाछपटी
  2. सादी वर्दी बिना नंबर की गाड़ी में आए पुलिसकर्मी
  3. घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पिछले 18 दिनों से तूता धरना स्थल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने बताया कि रात आठ बजे पुलिस वाले धरना स्थल में आते हैं। लाइट बंद करके बलपूर्वक वहां से हटाने का प्रयास करते हैं।

इस दोनों हुई खींचतान में दिव्यांग साथी अजय कुर्रे को चोट भी लगी है। पुलिस वाले सिविल ड्रेस आए हैं, जिस गाड़ी में आए हैं उसमें नंबर भी नहीं है। साथ में महिला पुलिस भी नहीं है। महिला दिव्यांगों के साथ भी पुलिस बदसलूकी कर रही है।


26 मार्च से चल रहा प्रदर्शन

दिव्यांगों ने बताया कि हमारा प्रदर्शन 26 मार्च से शुरू है। शुरू के पांच दिन तेलीबांधा में किए थे, जिसके बाद पुलिस ने हमें वहां से तूता धरना स्थल ले आई। 30 मार्च से हमारा यहीं पर धरना प्रदर्शन जारी है।

इनकी प्रमुख मांग है कि फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहे लोगों को हटाया जाए। फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों की सूची भी हमने शासन को दिया है। इसके अलावा मासिक पेंशन पर वृद्धि की जाए। बैकलाक भर्ती विज्ञापन जारी करें। दिव्यांग युवतियों को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिले। यही हमारी प्रमुख मांगे हैं।

छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर दिव्यांगों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश, पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों के साथ भी बदसलूकी#Chhattisgarh #Raipur @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/MLp2tKAnhO

— arvind dubey (@arvindind) April 18, 2025