• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आटो चालकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

पीड़िता के बताए गए हुलिया के आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित आटो चालकों रहमान अली और जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By Ravindra ThengdiEdited By: Ravindra Thengdi
Publish Date: Mon, 13 Dec 2021 11:54:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Dec 2021 11:54:21 AM (IST)
आटो चालकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी रायपुर में दो आटो चालकों ने 16वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपित आटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया। 10 दिसंबर को रायपुर में दोनों आटो चालक एक ही आटो में बैठे थे, उसी समय नाबालिग कही जाने के लिए उनके आटो में बैठ गई।

आरोपित आटो चालकों ने उसे जल्दी छोड़ने की बात कहकर बिना सवारी बैठाए उसे लेकर चले गए। रायपुर के कमल बिहार में सूनसान क्षेत्र देखकर दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। नाबालिग के विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। आरोपित आटो चालकों ने नाबालिग को पचपेड़ी नाका के पास छोड़ दिया। यहां से वह रोते-बिलखते अपने घर गई। माता-पिता ने रोने का कारण पूछा तो उनके पैरों के नीचे से मानों जमीन ही खिसक गई।


बेटी के साथ थाने पहुंचकर लिखाई रिपोर्ट

थाने में रोती बेटी ने कोतवाली पुलिस से आटो चालकों द्वारा किए गए कुकर्मों को बताया। आटो चालकों को पहचान नहीं करने के कारण उसने उनका हुलिया बताया। पीड़िता के बताए गए हुलिया के आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित आटो चालकों रहमान अली और जावेद को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने आरोप कबूल कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश क किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

आटो चलाने वालों की नहीं हो रही जांच

शहर में आटो चलाने वालों की अपराधिक गतिविधियों की लगातार पुलिस की निगरानी नहीं हो रही है। अक्सर बाहर से आने वालों के साथ जबरिया आटो में बैठाने की होड़, यात्रियों से साथ बदसलूकी, उसके पास अधिक पैसा होने को भाप लेने के बाद रास्ते में अपने साथी को बैठाकर उसका पैसा उड़ाने की घटनाएं आये दिन होती हैं।