यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayurveda Experts Workshop: 11 राज्यों के 30 आयुर्वेद विशेषज्ञ आठ नवंबर से जुटेंगे रायपुर में
Ayurveda Experts Workshop: विशेषज्ञों का दल सात नवंबर को रायपुर पहुंचेगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पांच बजे तक के बीच होंगे।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sun, 07 Nov 2021 07:40:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Nov 2021 07:40:54 AM (IST)

Ayurveda Experts Workshop: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शासकीय आयुर्वेद कालेज रायपुर में आठ से 13 नवंबर तक छह दिवसीय आयुर्वेद सतत चिकित्सा शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय नई दिल्ली व राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा आयोजित है।
काय चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डाक्टर अरुणा ओझा ने बताया कि 11 राज्यों के विभिन्न आयुर्वेद कालेज के 30 से अधिक चिकित्सा प्राध्यापक हिस्सा लेंगे। विशेषज्ञों का दल सात नवंबर को रायपुर पहुंचेगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पांच बजे तक के बीच होंगे। इसमें चार प्रतिदिन चार व्याख्यान रखे गए हैं।
विशेष रूप से हृदय रोग, क्रोनिक किडनी डिसीज, डिसलिपीडीमिया, उदर संबंधी विकार, मानसिक रोग जीवनशैली जन्य रोग, आटोइम्यून व्याधियां, चिकित्सा आदि के संबंध में देश के बड़े संस्थानों से आमंत्रित विषय विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। कुल 24 व्याख्यानों के साथ प्रतिभागियों को शासकीय फार्मेसी, स्थानीय डीटीएल और परिसर स्थित औषधीय उद्यान का भ्रमण भी कराया जाएगा।
भगवान महावीर का निर्वाण दिवस मनाया
सदरबाजार स्थित श्री ऋषभदेव जैन मंदिर समेत अनेक जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस दीपावली की रात मनाया गया। भगवान की महाआरती करके अगले दिन निर्वाण लाडू अर्पित किया। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने बताया कि कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान महावीर का निर्वाण हुआ था।
जैन समाज ने निर्वाणोत्सव के रूप में भगवान महावीर को याद किया। राजधानी में सभी सातों चातुर्मास स्थलों पर गौतम रास एवं भगवान महावीर के व्याख्यानों का लाभ लिया। अनेक प्रकार की तपस्याओं में सामायिक, प्रतिक्रमण, व्रत-प्रत्याख्यान, प्रार्थना एवं नवकार महामंत्र का जाप किया गया।