• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: आठ साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है बांग्लादेशी विमान, सवा तीन करोड़ पहुंचा किराया

Bangladeshi Aircraft in Raipur: छत्‍तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद विमानतल में आपातकाल में उतारे गए बांग्लादेशी विमान को यहां रखे सात अगस्त को आठ वर्ष पूर...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 06 Aug 2023 08:58:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Aug 2023 12:38:36 PM (IST)
Raipur News: आठ साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है बांग्लादेशी विमान, सवा तीन करोड़ पहुंचा किराया

रायपुर। Bangladeshi Aircraft in Raipur: छत्‍तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद विमानतल में आपातकाल में उतारे गए बांग्लादेशी विमान को यहां रखे सात अगस्त को आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन आठ वर्षों में इस विमान का किराया लगभग सवा तीन करोड़ पहुंच गया है।

होने वाली है बांग्लादेशी विमान की नीलामी

बताया जा रहा है कि रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा इस विमान की नीलामी की तैयारी की जा रही है। विमानतल अथारिटी ने बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। नीलामी के लिए कंपनी के जवाब का इंतजार है। वहीं विमानतल अथारिटी द्वारा अपने कानूनी सलाहकारों से इस संबंध में चर्चा की जा रही है। रायपुर विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन ने बताया कि बांग्लादेशी कंपनी का जवाब आते ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


यह था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 173 यात्रियों के साथ ढाका से मस्कट जाने के दौरान सात अगस्त 2015 को एमडी 83 विमान में खराबी आ गई थी। आपात स्थिति में इस विमान की लैंडिंग रायपुर विमानतल में करवाई गई और दूसरे दिन यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। उसके बाद से यह बांग्लादेशी विमान रायपुर विमानतल में ही खड़ा है।

2019 में खसकाया गया था 300 मीटर

बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में बांग्लादेशी विमानन कंपनी के विशेषज्ञ रायपुर पहुंचे थे और उन्होंने इस विमान को 300 मीटर खिसकाया था। उन विशेषज्ञों ने कहा था कि विमान को जल्द से जल्द ले जाया जाएगा।

70 से अधिक बार लिखे जा चुके पत्र व ईमेल

रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा बांग्लादेशी कंपनी को वर्ष 2015 से लेकर अब तक 70 बार से अधिक पत्र लिखे जा चुके है। इसके साथ ही ईमेल किए जा चुके है। इस बार रायपुर विमानतल अथारिटी ने नीलामी को लेकर बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारीकिया है और कंपनी के जवाब का इंतजार बना हुआ है।