• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन, सीएम साय बोले- इससे स्थानीय युवाओं को भर्ती के बेहतर मौके मिलेंगे

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की पहल की गई है। इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखक...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 09:02:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 09:02:22 AM (IST)
भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन, सीएम साय बोले- इससे स्थानीय युवाओं को भर्ती के बेहतर मौके मिलेंगे
भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन

HighLights

  1. भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन
  2. सीएम साय बोले-केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत
  3. युवाओं को सेना में भर्ती के बेहतर अवसर मिलेंगे- सीएम साय

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की पहल की गई है। इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। आरंभिक प्रतिक्रिया में सकारात्मक संकेत मिले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौ जुलाई 2026 को भेजे जवाब में बताया कि प्राप्त प्रस्ताव पर विचार की प्रक्रिया जारी है।

माओवादी हिंसा विरोधी अभियान में दे चुके हैं वीरता का परिचय- शर्मा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया था कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में माओवादी हिंसा विरोधी अभियानों में वीरता व साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गोरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं।


भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग देगा। साथ ही इससे बस्तर में गौरव, अनुशासन, रोजगार और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय बोले- हो रही आवश्यक कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि इस प्रस्ताव पर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर रेजिमेंट बनने से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को सेना में भर्ती के बेहतर अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

रणनीतिक जरूरतों के आधार पर गठन का फैसला

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय सेना में किसी नई रेजिमेंट का गठन केंद्र सरकार और सेना मुख्यालय की रणनीतिक जरूरतों तथा उच्च सैन्य कमान की संस्तुति के आधार पर किया जाता है। कई रेजिमेंटों का गठन क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर भी हुआ है।

एक रेजिमेंट के कई बटालियन होती हैं। आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या 20 से 30 बटालियन की हो सकती है। प्रत्येक बटालियन में औसतन 600 से 900 जवान और अधिकारी होते हैं, जबकि पूरी रेजिमेंट में सैनिकों की संख्या हजारों तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन विजय: 'ऊंची चोटियों पर बैठा था दुश्मन, पर सेना के साहस और तोपखाने ने पलट दी बाजी': पूर्व सैन्य अफसरों ने बताई जीत की दास्तान

नंबर गेम

9 जुलाई 2026 को आया रक्षा मंत्री का पत्र

1 रेजिमेंट में 20 से 30 बटालियन हो सकती हैं

600 से 900 जवान व अधिकारी एक बटालियन में।