• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

संडे को बनाएं, मानसून का फन डे, रायपुर के पास इन झरनों को देखकर आइए मन मिजाज गार्डन- गार्डन न हुआ तो कहिएगा....

रायपुर के आसपास मानसून के दौरान घूमने के लिए कई बेहतरीन पर्यटन स्थल मौजूद हैं। सिरपुर के पास स्थित धसकुंड जलप्रपात, गरियाबंद का जतमई और घटारानी जलप्रप...और पढ़ें

By Dipendra SoniEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:56:12 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:58:03 AM (IST)
संडे को बनाएं, मानसून का फन डे, रायपुर के पास इन झरनों को देखकर आइए मन मिजाज गार्डन- गार्डन न हुआ तो कहिएगा....
घटारानी के मनोरम जलप्रपात के पास अठखेलियां करते लोग।- दीपेन्द्र सोनी

HighLights

  1. रायपुर के पास मानसून में घूमने की बेहतरीन स्पॉट
  2. प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है धसकुंड झरना
  3. जतमई और घटारानी में विहंगम वाटरफॉल

दीपेंद्र सोनी, नईदुनिया, रायपुर। अगर आप वीकेंड की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो आपको यह ख्रबर जरूर पढ़नी चाहिए। आप राजधानी से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो रायपुर के आसपास कई ऐसे अद्भुत पर्यटन स्थल मौजूद हैं जो मानसून के दिनों में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते।

बरसात के मौसम में इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है और यहां का मनमोहक नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। तो आइए आपको परिचित कराते हैं तीन प्रमुख मानसून डेस्टिनेशन से।

naidunia_image

धसकुंड जलप्रपात के विहंगम नजारे का आनंद लेते पर्यटक। - दीपेंद्र सोनी

धसकुंड जलप्रपात सिरपुर की नई पहचान

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर अपनी प्राचीन धरोहरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। लेकिन अब सिरपुर से महज सात किलोमीटर दूर स्थित धसकुंड जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का नया केंद्र बन चुका है। ग्राम पंचायत चुहरी के घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। जंगल की पगडंडियों से गुजरते समय लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी की आवाज और ठंडी हवा सारी थकान मिटा देती है। यह रायपुर से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


naidunia_image

जतमई वाॅटर फाल के विहंगम नजारे का आनंद लेते पर्यटक।-दीपेंद्र सोनी

जतमई जलप्रपात रोमांच और आस्था का अद्भुत संगम

मानसून की पहली फुहार के साथ ही छत्तीसगढ़ के नदी और नाले पूरे वेग से बहने लगते हैं। गरियाबंद जिले के घने जंगलों के बीच स्थित जतमई जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी चट्टानों से टकराकर अद्भुत रोमांच पैदा करता है। यह स्थल केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं बल्कि अपनी धार्मिक आस्था के लिए भी जाना जाता है। ग्रेनाइट पत्थरों से बना मां जतमई का भव्य मंदिर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यह रायपुर से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

घटारानी जलप्रपात पिकनिक और ट्रैकिंग का आदर्श स्थान

जतमई मंदिर से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घटारानी जलप्रपात भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बरसात के दिनों में यह झरना अपने पूरे शवाब पर होता है। झरने के नीचे बना प्राकृतिक जलकुंड और आसपास का घना जंगल परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए इस जगह को परफेक्ट बनाता है। रोमांच के शौकीन युवा यहां जंगल ट्रैकिंग का भी भरपूर आनंद लेते हैं।