• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में धान को लेकर जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल-रमन सिंह आमने-सामने

छत्तीसगढ़ में धान को लेकर अब ट्विटर पर छिड़ी सियासी जंग तेज हो गई है। आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 07 Nov 2019 08:10:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Nov 2019 08:10:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में धान को लेकर जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल-रमन सिंह आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान को लेकर जुबानी जंग तेज हो चली है। इससे सोशल मीडिया पर भी पारा गर्म होने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के एक ट्वीट को लेकर गुस्र्वार को जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल हुआ तो वे उखड़ गए। झल्लाते हुए उन्होंने पूछा कि- हैं कौन वो... क्या हैं वो... क्या वो विधायक दल के नेता हैं? प्रदेश अध्यक्ष हैं? विधानसभा में पार्टी के सचेतक हैं? कौन हैं वो? उनकी पार्टी वाले ही उन्हें नहीं पूछ रहे। सीएम के इस बयान के सार्वजनिक होते ही डॉ. रमन ने ट्वीट कर पलटवार किया।

डॉ. रमन के संबंध में दिए मुख्यमंत्री के बायन के वीडियो के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा है यदि आपकी आत्मशांति के लिए मैं स्वीकार कर भी लूं कि मैं प्रदेश का एक आम आदमी हूं तो क्या आप किसानों से किया स्र्पये 2500 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा निभाएंगे? मुझे आपसे सहमत होने में कोई परहेज नहीं, बस आप किसानों से किया वादा निभाने से परहेज न करें।


वहीं, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्वीट किया- अहंकार देखिए भूपेश जी का किसानों के हक की बात करने अपराध है जो भड़क रहे हैं? वादे याद दिलाना अपराध है? 15 महीने नहीं हुए हैं अभी, पर 15 साल वाले को भूल गए! झूल बोल कर मिली सत्ता टिकती नहीं है, भूपेश जी। घमंड खत्म होगा अपाका। ठगे गए किसान ही जवाब देंगे।

दरअसल इस टि्वटर वार की शुरुआत मुख्यमंत्री बघेल के बुधवार को किए एक ट्वीट से हुई।

सीएम ने साहिर लुधियानवी का शेर- हम अमन चाहते हैं मगर जुल्म के खिलाफ गर जंग लाजमी है तो फिर जंग सही। जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- भोले-भाले किसान भाइयों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने वाले आज अपनी नाकामी छिपाने धमकी की राजनीति पर उतर गए हैं जो शर्मनाम है। पुरानी कश्ती को पार लेकर फकत हमारा हुनर गया है, नए खिवैया कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है।

वहीं, प्रदेश भाजपा की तरफ से ट्वीट आया- जंग सिर्फ उन्हें रास आई जिनके पास रोटी थी, मेरे गांव का किसान तो फसल बेचेन को रोया। इस पर प्रदेश कांग्रेस ने भी पलटवार किया लिखा- पहली बार सच स्वीकार रहे हो कायर सावरकर और गोडसे के वंशजों बीजेपी4सीटी स्टेट। जंग तो तुमको रास आई ही नहीं कभी, आजादी की जंग तो सिर्फ कांग्रेस ने लड़ी थी कायरों। हां जग सिर्फ 'रोटी" वालों को रास आती है जिनके मुंह में अंग्रेजों की दी हुई 'बोटी" होती है वे सिर्फ गद्दारी करते हैं।

इन सब के बीच पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के एक होर्डिंग की फोटो के साथ ट्वीट किया- वो सफेद तख्ती पर गाढ़ी स्याही से फरेब लिखते रहे, जब हिसाब का वक्त आया अनपगढ़ हो गए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।