• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत के लिए गंभीर खतरा! 1535 KG नकली पनीर जब्त, फिनाइल फैक्ट्री भी सील

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 10:08:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Jul 2025 10:08:06 PM (IST)
सेहत के लिए गंभीर खतरा! 1535 KG नकली पनीर जब्त, फिनाइल फैक्ट्री भी सील
रायपुर में 1535 KG नकली पनीर जब्त (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों से पहले राजधानी रायपुर में आम जनता की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग मोर्चों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर, रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड से 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया गया, वहीं दूसरी ओर गुढ़ियारी, टाटीबंध और भाठागांव क्षेत्रों में अवैध फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। इन दोनों मामलों में भारी मात्रा में नियमों के विरुद्ध और खतरनाक सामग्री को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

1500 किलो से ज्यादा स्टॉक सीज, नमूने जांच के लिए भेजे गए

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की टीम ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,535 किलोग्राम पनीर जब्त किया। यह स्टाक श्रीडेरी एंड स्वीट्स, बोरिया खुर्द से जुड़ा हुआ पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये बताई जा रही है।


पूछताछ के दौरान प्रोपराइटर सौरभ शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनकी मौजूदगी में लूज पनीर, मैजिक मलाई पनीर (पैक्ड) और सुधा अमृत पनीर (पैक्ड) के विधिक नमूने एकत्र किए गए। पनीर का यह पूरा स्टॉक नियमानुसार सील कर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही शहर के 10 अन्य प्रतिष्ठानों में भी रेंडम जांच की जा रही है।

खतरनाक फिनाइल फैक्ट्रियों में एसिड निर्माण का खुलासा

इसी दिन फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने गुढ़ियारी, भाठागांव, टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित फिनाइल व एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन फैक्ट्रियों में फिनाइल के साथ-साथ तेजाब (एसिड) भी तैयार किया जा रहा था, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध था। इन रसायनों में कोई भी लेबल, चेतावनी संकेत या रासायनिक संतुलन नहीं था।

तेजाब अत्यंत संक्षारक (कार्रोसिव) था, जो त्वचा, आंखों व श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बिना सुरक्षा उपायों के ये उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान-माल को खतरा हो सकता था। विभाग ने संबंधित फैक्ट्रियों को सील कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पूर्व में भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पूर्व भी जून 2025 में तेलीबांधा, देवेंद्र नगर और खमतराई क्षेत्र से 800 से एक हजार किलोग्राम तक पनीर जब्त किया गया था। अब तक लगभग 3,000 किलोग्राम से अधिक पनीर की जब्ती हो चुकी है, जिसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।