• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी

Bangladeshi Arrested Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने धर दबोचा है। इसमें महिला, पुरुष और...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 10:49:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 10:50:00 AM (IST)
रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी
10 सालों से रायपुर में रह रहे हैं बांग्लादेशी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी घुसपैठिये
  2. क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें कर रहीं पूछताछ
  3. 10 सालों से रायपुर में रह रहे हैं बांग्लादेशी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ तेज हो गई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन परिवारों के 10 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया। इन सभी पर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रायपुर में रहने का संदेह है। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं, जिसका मकसद इस संभावित अवैध प्रवास के नेटवर्क का पता लगाना है।

इस कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह लोग किसी संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो अवैध रूप से लोगों को सीमा पार कराकर यहां बसाते हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।


10 सालों से रायपुर में निवासरत

हिरासत में लिए गए तीनों परिवार दावड़ा कालोनी और धरमनगर इलाके में किराये के मकानों में रह रहे थे। ये लोग पिछले 10 सालों से भी अधिक समय से रायपुर में निवास कर रहे थे और शहर में अंडे का ठेला लगाने या दिहाड़ी मजदूरी जैसे छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा कर रहे थे। पुलिस अब इन सभी के दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

आसपास के लोग पुलिस को दे रहे सूचना

हाल ही में धरमनगर में एक दंपती और उनकी बेटी के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इसके बाद से ही स्थानीय लोग भी अपने आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। वहीं, हिरासत में लिए गए संदिग्धों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी कथित तौर पर बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और फिर अपने किसी परिचित की मदद से रायपुर पहुंचे थे।

पुलिस अब उन मददगारों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इन लोगों को यहां रहने में सहायता की। एसएसपी डा. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रह रहा शिक्षक, महिला आयोग ने कहा- तुरंत करें सस्पेंड