• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tax Rule Change: टैक्स संबंधी नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, बांडों पर टीडीएस बढ़ा, किराए और बीमा में राहत, जानें डिटेल

आयकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन तारवानी ने कहा कि करदाताओं के लिए इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस महीने से लागू हुए ये बदलाव निवेशकों को सीधे प्रभावित करेंगे, इसलिए उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 02:48:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Oct 2024 02:48:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Tax Rule Change: टैक्स संबंधी नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, बांडों पर टीडीएस बढ़ा, किराए और बीमा में राहत, जानें डिटेल
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही टैक्स संबंधी नियमों में हुआ बदलाव। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. फ्लोटिंग रेट बांड सहित सभी बांडों पर 10% टीडीएस लागू होगा।
  2. लंबित टैक्स मामलों के समाधान के लिए नई स्कीम शुरू की गई।
  3. पॉलिसी भुगतान पर टीडीएस 5% से घटाकर 2% किया गया।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। अक्टूबर का महीना शुरू होते ही टैक्स संबंधी कुछ नियमों में भी बदलाव हुआ है। नियमों में हुए बदलाव के तहत अब फ्लोटिंग रेट बांड सहित केंद्रीय व राज्य के बांड पर भी मिलने वाले ब्याज में 10 प्रतिशत टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) काटा जाएगा। फ्लोटिंग रेट सहित सभी बांड इस नए टीडीएस नियम में आएंगे। वहीं नए नियमों के अनुसार अब शेयर निवेशकों को अपने किसी भी कैपिटन गेन का हिसाब रखना होगा।

आयकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन तारवानी ने कहा कि करदाताओं को इन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। इस महीने से टैक्स संबंधी नियमों में बदलाव किया गया है।

घर किराया वालों को थोड़ी राहत

टीडीएस के नियमों के तहत 50,000 रुपये से ज्यादा का घर किराया देने वालों को अब पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत टीडीएस देना होगा। यह कम टीडीएस ज्यादा किराया देने वालों के लिए राहत भरा है।

शेयरहोल्डर टैक्स लगेगा

शेयरों के बायबैक पर अब डिविडेंड पर शेयर होल्डर लेवल टैक्स लगाया जाएगा। अब निवेशकों को अपने हर कैपिटल गेन का हिसाब भी रखना होगा। साथ ही शेयरों की अधिग्रहण लागत को टैक्स केलकुलेशन में शामिल करना होगा। इससे बायबैक का विकल्प चुनने वालों पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा,क्योंकि कैपिटल गेन पर सीधे कर लगेगा।


इसमें भी मिली राहत

लाइफ इंश्योरेंस पालिसी होल्डर को उनके भुगतान में टीडीएस की कमी का फायदा मिलेगा। टीडीएस पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है। यह नियम सभी लाइफ इंश्योरेंस पालिसी भुगतान पर लागू होगा और इसका फायदा मिलेगा।

आयकर विभाग का अभियान भी शुरू

आयकर विभाग ने एक अक्टूबर से देशभर में विवाद से विश्वास 2.0 स्कीम शुरू किया है। इसमें ऐसे करदाताओं को फायदा होगा, जिनका मामला वर्षों से अदालतों में लंबित पड़े है। इस स्कीम का फायदा लेकर करदाता अपना टैक्स भी बचा सकते है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।