• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू, सीएम बघेल-मरकाम हुए शामिल

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्‍ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बैठक शुरू हो गई।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 28 Jun 2023 07:56:12 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jun 2023 07:56:12 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू, सीएम बघेल-मरकाम हुए शामिल

रायपुर। राज्य ब्यूरो। Chhattisgarh Politics: मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दिल्‍ली में आज कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्‍यक्षता में हो रही है। इसमें राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री टीएस सिंहदेव समेत छत्‍तीसगढ़ के सभी नेता मौजूद हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ट्वीट

इसी दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा। हम मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे।


इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक हो रही है। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश के चुनावी हालात और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

भाजपा के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां की माटी की भाजपा को कभी चिंता नहीं थी। कांग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर काम कर रही है। अब कांग्रेस कर रही है, तो बीजेपी पीछे-पीछे चल रही है।

कुमारी सैलजा ने अध्यक्षों से की वन टू वन चर्चा, बोली- कांग्रेस संगठन में होगा विस्‍तार

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मोर्चा-प्रकोष्ठ के कामकाज की समीक्षा की। करीब दो घंटे चली बैठक में सैलजा ने अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संगठन को सक्रिय करने, चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं काे जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारियों से चर्चा हुई है। जिला व ब्लाक स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया। बूथ चलो अभियान की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को कहा गया कि हर बूथ पर सक्रियता दिखाएं। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

संगठन में नियुक्ति को लेकर सैलजा ने कहा कि प्रदेश सचिव और संयुक्त महासचिव की सूची अभी आनी बाकी है। एक साथ सभी पदाधिकारीयों की सूची जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन में करीब 200 लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें ऐसे सक्रिय नेताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें सरकार और संगठन में अब तक कोई स्थान नहीं मिल पाया था।

आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी, हमारे नेता श्री @RahulGandhi जी, संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी @kumari_selja जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @MohanMarkamPCC जी एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में "नवा छत्तीसगढ़"… pic.twitter.com/sBCbBQKQRf

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 28, 2023