• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर के रवेली गांव में चोरी की बड़ी वारदात, दीवान में छिपाकर रखे 62 लाख की रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस को करीबी पर शक

रायपुर के रवेली गांव में सोनकर परिवार के घर से 62 लाख 71 हजार रुपए की चोरी हो गई। यह रकम परिवार को एक जमीन के सौदे से मिली थी। पुलिस का मानना है कि यह...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 11:24:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Nov 2024 11:25:42 AM (IST)
रायपुर के रवेली गांव में चोरी की बड़ी वारदात, दीवान में छिपाकर रखे 62 लाख की रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस को करीबी पर शक
रायपुर के रवेली गांव में चोरी। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. रवेली गांव में सोनकर परिवार के घर से 62 लाख रुपए की चोरी
  2. रकम जमीन के सौदे से मिली थी, कुल 2 करोड़ 41 लाख रुपए थे
  3. चोरी की आशंका परिचित या करीबी द्वारा किए जाने की

रायपुर। रायपुर के मुजगहन इलाके के रवेली गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सोनकर परिवार के घर से 62.71 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोरी का यह मामला तब उजागर हुआ जब परिवार ने घर में रखे दो कार्टून में से एक में पैसे गायब पाए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने केवल 62.71 लाख रुपये वाले कार्टून को ही निशाना बनाया, जबकि दूसरे कार्टून में रखे 66 लाख रुपये को हाथ तक नहीं लगाया।

जमीन बेचकर मिला था पैसा, पलंग के नीचे छुपा रखा था

सोनकर परिवार को पुश्तैनी जमीन बेचने पर 2.41 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली थी, जिसे उन्होंने घर के बेडरूम में पलंग के नीचे दो कार्टून में छुपा रखा था। परिवार के सदस्य बालमुकुंद सोनकर ने बताया कि यह जमीन 2.43 करोड़ रुपये में योगेश वालर्यानी को बेची गई थी, जिसमें से 1.61 करोड़ रुपये उनके पिता कमलनारायण सोनकर को मिले। इन्हीं में से 62.71 लाख रुपये की चोरी हो गई।naidunia_image


सफाई के दौरान हुआ चोरी का खुलासा

23 अक्टूबर को घर की सफाई कर रही नौकरानी ने जब दीवान खोला, तो उसने पाया कि नोटों से भरा एक कार्टून गायब है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने जांच-पड़ताल शुरू की लेकिन किसी ने पैसे निकालने की बात स्वीकार नहीं की। परिवार ने मामले की शिकायत मुजगहन थाने में की, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय मामले को टाल दिया।

VIP ड्यूटी का बहाना, शिकायत पर टालमटोल

24 अक्टूबर को जब बालमुकुंद सोनकर ने पुलिस में मौखिक शिकायत की, तो थाना प्रभारी ने वीआईपी ड्यूटी का हवाला देकर तीन दिन बाद आने को कहा। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बावजूद, पुलिस ने दिवाली, राज्योत्सव और केंद्रीय मंत्री की ड्यूटी का बहाना बनाकर शिकायत दर्ज नहीं की।naidunia_image

डीजीपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने सीधे डीजीपी अशोक जुनेजा से शिकायत की। इस पर 22 दिन बाद, शुक्रवार को आखिरकार एफआईआर दर्ज की गई। सोनकर परिवार का कहना है कि जांच में देरी होने के कारण आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी अब उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। परिवार को शक है कि चोरी में उनके घर का कोई सदस्य, नौकर या परिचित शामिल हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार के सदस्यों, नौकरों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले को किस दिशा में ले जाती है और क्या असली चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है।