• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बिलासपुर बुल्स ने जीता सीसीपीएल का खिताब रायगढ़ लायंस को फाइनल में सात विकेटों से दी करारी शिकस्त

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे सीजन के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रायगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे, जिसे बिलासपुर ने महज 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 09:20:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 09:20:34 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर बुल्स ने जीता सीसीपीएल का खिताब रायगढ़ लायंस को फाइनल में सात विकेटों से दी करारी शिकस्त
तीन विकेट लेने वाले भारत गोंडवानी को प्लेयर आफ द मैच का खिताब मिला। आयोजक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। रविवार को खेले गए महामुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से पराजित किया। बिलासपुर के तेज गेंदबाज भरत गोंडवानी को उनकी घातक गेंदबाजी (3 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

रायगढ़ ने बनाया 160 रनों का स्कोर

खिताबी मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायगढ़ लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिलासपुर के गेंदबाजों ने उन पर लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि, रायगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रायगढ़ की ओर से नयन चव्हाण ने सबसे ज्यादा 41 रनों का योगदान दिया, जबकि संगीत सोनी ने 32 रन, आलोक साहू ने 25 रन और दीपक यादव ने 22 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। बिलासपुर की तरफ से भरत गोंडवानी ने शानदार स्पेल डालते हुए 3 विकेट चटकाए, वहीं वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने भी 2-2 विकेट लेकर विरोधी टीम को बड़े स्कोर से रोका।


बिलासपुर ने 16.3 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य

जीत के लिए मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम ने बेहद आक्रामक और सकारात्मक शुरुआत की। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिलासपुर ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और महज 16.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। बिलासपुर की जीत में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया, जिसमें आयुष पांडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि विकल्प तिवारी और पवन परनाते ने 29-29 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। रायगढ़ के गेंदबाज इस मैच में बेअसर दिखे; प्रवीन कुमार यादव और शुभम अग्रवाल को केवल 1-1 विकेट ही मिल सका।

विजेता टीम को 15 लाख,उप विजेता को 11 लाख

गौरतलब है कि 3 जून से 14 जून तक चले इस 12 दिवसीय आयोजन का समापन बिलासपुर की खिताबी जीत के साथ हुआ। विजेता टीम को 15 लाख, उपविजेता टीम को 11 लाख इनाम दिया गया। बिलासपुर बुल्स के विकल्प तिवारी को टूर्नामेंट में ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं रायगढ़ लायंस के संगीत सोनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और बिलासपुर बुल्स के रुद्र प्रताप देहारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले रुद्र प्रताप देहारी ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी अपने नाम कर दोहरी सफलता हासिल की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।